फॉण्ट कनवर्टर NEW

JPSC परीक्षा मामले में पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते ने मांगी जमानत

JPSC परीक्षा अनियमितता मामले में जेल में बंद राज्य के पूर्व मुख्य सचिव और JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते ने जमानत के लिए कोर्ट का रुख किया है।

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi: JPSC परीक्षा अनियमितता मामले में जेल में बंद राज्य के पूर्व मुख्य सचिव और JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते ने जमानत के लिए कोर्ट का रुख किया है। उन्होंने अपने अधिवक्ता के माध्यम से रांची स्थित CID की विशेष अदालत में जमानत याचिका दाखिल की है।

एल खियांग्ते करीब एक साल तक JPSC के अध्यक्ष रहे थे। CID ने उन्हें परीक्षा में अनियमितता के मामले में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद से वह न्यायिक हिरासत में हैं।

CID ने JPSC परीक्षा में कथित अनियमितता को लेकर कांड संख्या 16/2026 दर्ज किया है। जांच के दौरान इस मामले में अब तक 20 से अधिक आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

एल खियांग्ते पर परीक्षा से जुड़ी एजेंसियों से कमीशन के तौर पर बड़ी रकम लेने का आरोप लगाया गया है। अब उनकी जमानत याचिका पर कोर्ट में सुनवाई होगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram