फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

झारखंड भवन की लिफ्ट में फंसा पूर्व सांसद घूरन राम का परिवार, छह लोग बेहोश

दिल्ली स्थित झारखंड भवन में मंगलवार को पूर्व सांसद घूरन राम का परिवार कई घंटे तक लिफ्ट में फंसा रहा। इस दौरान परिवार के छह सदस्य बेहोश हो गए। इनमें उनके बेटे और बहू भी शामिल हैं।

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

पलामू: दिल्ली स्थित झारखंड भवन में मंगलवार को पूर्व सांसद घूरन राम का परिवार कई घंटे तक लिफ्ट में फंसा रहा। इस दौरान परिवार के छह सदस्य बेहोश हो गए। इनमें उनके बेटे और बहू भी शामिल हैं। सभी को इलाज के लिए दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पूर्व सांसद घूरन राम के अनुसार, परिवार के सदस्य काफी देर तक लिफ्ट में फंसे रहे। उन्होंने बताया कि घटना के समय लिफ्ट का कोई इंजीनियर या तकनीशियन मौके पर मौजूद नहीं था।

रेस्टोरेंट कर्मचारियों ने लिफ्ट तोड़कर निकाला

घूरन राम ने बताया कि काफी देर तक लिफ्ट में फंसे रहने के बाद रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने लिफ्ट को तोड़कर परिवार के सदस्यों को बाहर निकाला। बाहर निकालने के दौरान सभी बेहोश हो गए थे। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पूर्व सांसद ने झारखंड भवन की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि वहां जरूरी सुविधाओं और कर्मचारियों की कमी है। उन्होंने घटना के लिए लापरवाही को जिम्मेदार बताया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पलामू और गढ़वा के लोगों ने परिवार से संपर्क कर उनका हाल जाना। फिलहाल पूर्व सांसद और उनका परिवार दिल्ली में ही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram