Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»पूर्व मंत्री का आरोप: “प्रशासन–माफिया गठजोड़ से चल रहा अवैध खनन”
Jharkhand

पूर्व मंत्री का आरोप: “प्रशासन–माफिया गठजोड़ से चल रहा अवैध खनन”

Faizal HaqueBy Faizal HaqueNovember 29, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Chaibasa News:  पश्चिम सिंहभूम जिले में अवैध खनन का मुद्दा एक बार फिर सुर्खियों में है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई ने शुक्रवार को जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के जामदा, जामदा बस्ती, नोवामुंडी के ठांकुरा, कांडे नाला और बालजुड़ी सहित कई इलाकों का दौरा किया। उनका कहना है कि लगातार कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों से शिकायतें मिल रही थीं कि इलाके में अवैध खनन धड़ल्ले से चल रहा है। इसी जानकारी की पुष्टि के लिए उन्होंने स्वयं मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया।

दौरे के बाद पूर्व मंत्री ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इलाके में बड़े पैमाने पर अवैध खनन बिना प्रशासनिक संरक्षण के संभव नहीं है। उनका आरोप है कि स्थानीय पुलिस, वन विभाग और खनन विभाग के कुछ अधिकारी खनन माफियाओं के साथ मिलकर इस अवैध कारोबार को बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जहां सरकार यह दावा करती है कि करीब 40 माइंस बंद हैं, वहीं दूसरी तरफ उन्हीं क्षेत्रों में रात-दिन अवैध खनन चलता है। यह एक बहुत बड़ा विरोधाभास है।

गागराई ने कहा कि अवैध खनन के कारण स्थानीय लोगों के रोजगार पर गंभीर असर पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि खदानें बंद होने के नाम पर मजदूरों को बेरोजगार कर दिया गया, लेकिन दूसरी ओर अवैध खनन के जरिए माफिया लाभ कमा रहे हैं। इससे परेशान ग्रामीण पलायन के लिए मजबूर हैं।

पूर्व मंत्री ने राज्य सरकार पर भी सीधा निशाना साधते हुए कहा कि यह पूरा खेल सरकार के इशारे पर चल रहा है। राज्य सरकार भी इस धरती की मलाई खाने में लगी हुई है, इसलिए प्रशासन से लेकर विभाग तक सब चुप हैं।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि तत्काल अवैध खनन पर रोक नहीं लगी, तो वे इस मामले को केंद्र सरकार तक पहुंचाएंगे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अगर जरूरत पड़ी, तो मैं केंद्रीय गृह मंत्री, केंद्रीय वन मंत्री और केंद्रीय खनन मंत्री से मिलकर इस विषय को रखूंगा। इसके बाद मामला अदालत तक भी जाएगा, ताकि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो सके।

गागराई का कहना है कि उनके दौरे के दौरान कई स्थानों पर अवैध खनन करते मजदूर और भारी वाहन स्पष्ट रूप से दिखे, जिससे साफ होता है कि क्षेत्र में यह गतिविधि बड़े पैमाने पर चल रही है। उन्होंने जिला प्रशासन से तत्काल जांच कर अवैध खनन पर पूर्ण रोक लगाने की मांग की है।

फिलहाल प्रशासन की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है, लेकिन जिले में अवैध खनन को लेकर एक बार फिर राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

भाजपा नेता अनिल कुमार वर्मा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा, एक मिनट का मौन रख दी गई श्रद्धांजलि

May 31, 2026

25th Year Celebration: टीम पीएसएफ के वार्षिक सम्मान समारोह में झारखंडी संस्कृति और मानव सेवा का अनूठा संगम

May 31, 2026

कांड्रा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब निर्माण केंद्र ध्वस्त

May 30, 2026

RECENT ADDA.

महायुद्ध की आग में झुलसा तेल बाजार, ब्रेंट क्रूड पहुंचा $93 के पार!

June 2, 2026

ससुराल में पाना चाहती हैं मायके जैसा प्यार? अपनाएं ये 4 आसान तरीके!

June 2, 2026

शॉर्ट हाइट को लंबा दिखाने के जादुई फैशन हैक्स; भूलकर भी न पहनें शर्ट ड्रेस!

June 2, 2026

फटी एड़ियों के दर्द से हैं परेशान? रात में लगाएं ये चीज, पैर होंगे मखमली!

June 2, 2026

पार्टी में आप पर ही टिकेंगी सबकी नजरें, बस फॉलो करें ये सीक्रेट ब्यूटी हैक्स!

June 2, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • महायुद्ध की आग में झुलसा तेल बाजार, ब्रेंट क्रूड पहुंचा $93 के पार!
  • ससुराल में पाना चाहती हैं मायके जैसा प्यार? अपनाएं ये 4 आसान तरीके!
  • शॉर्ट हाइट को लंबा दिखाने के जादुई फैशन हैक्स; भूलकर भी न पहनें शर्ट ड्रेस!
  • फटी एड़ियों के दर्द से हैं परेशान? रात में लगाएं ये चीज, पैर होंगे मखमली!
  • पार्टी में आप पर ही टिकेंगी सबकी नजरें, बस फॉलो करें ये सीक्रेट ब्यूटी हैक्स!

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.