फॉण्ट कनवर्टर NEW

ISIS के पूर्व चीफ बगदादी की पत्नी को फांसी की सजा

Baghdad : इराक की एक अदालत ने आईएसआईएस ( ISIS ) के पूर्व चीफ अबू बकर अल-बगदादी की पत्नी अस्मा मोहम्मद को फांसी की सजा सुनाई है। अलजजीरा के मुताबिक अस्मा मोहम्मद को यजीदी महिलाओं की किडनैपिंग में बगदादी का साथ देने के आरोप में

अपनी भाषा में पढ़ें

Baghdad : इराक की एक अदालत ने आईएसआईएस ( ISIS ) के पूर्व चीफ अबू बकर अल-बगदादी की पत्नी अस्मा मोहम्मद को फांसी की सजा सुनाई है। अलजजीरा के मुताबिक अस्मा मोहम्मद को यजीदी महिलाओं की किडनैपिंग में बगदादी का साथ देने के आरोप में दोषी पाया है।

अबू बकर अल-बगदादी 2014 से आईएसआईएस ( ISIS ) का लीडर था। अमेरिका ने 27 अक्टूबर 2019 को स्पेशल ऑपरेशन के जरिए सीरिया में घुस कर उसे मार डाला था। इराक की सुप्रीम ज्यूडिशियल काउंसिल ने बताया कि अस्मा को आतंकवाद विरोधी कानून के तहत हिरासत में रखा गया है।

अस्मा ने यजीदी महिलाओं को अपने घर में छुपाया और बाद में उन्हें आईएसआईएस ( ISIS ) को दे दिया था। 2014 में आईएसआईएस ( ISIS ) ने महिलाओं को जबरन वेश्यावृत्ति में धकेल दिया था। अल बगदादी ने 2014 में इस्लामिक स्टेट की बुनियादी रखी थी। इसके बाद उन्होंने सीरिया और इराक के एक बड़े इलाके पर कब्जा कर लिया था।

इस खबर को भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर से आतंक के खात्मे की तैयारी..दो जिलें के डीजीपी की मीटिंग

इस खबर को भी पढ़ें : इसी हफ्ते शुरू होगा झारखंड का दूसरा ग्राम न्यायालय, जानें क्या है खास..

इस खबर को भी पढ़ें : BMW Hit & Run Case: दोस्तों के साथ 12 पैग व्हिस्की गटककर निकले थे मिहिर शाह

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram