फॉण्ट कनवर्टर NEW

मोबाइल टावर से उठने लगीं आग की लपटें, लोगों में मचा हड़कंप

धनबाद जिले के पांडरपाला इलाके में आज यानी शनिवार सुबह एक मोबाइल टावर में अचानक आग लग गई। घटना सुबह करीब 8:30 बजे की है। पहले टावर से धुआं निकलने लगा और कुछ ही देर में आग की लपटें उठने लगीं। आग लगते ही आसपास

अपनी भाषा में पढ़ें

धनबाद : धनबाद जिले के पांडरपाला इलाके में आज यानी शनिवार सुबह एक मोबाइल टावर में अचानक आग लग गई। घटना सुबह करीब 8:30 बजे की है। पहले टावर से धुआं निकलने लगा और कुछ ही देर में आग की लपटें उठने लगीं। आग लगते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। टावर के पास कई घर होने के कारण लोगों को डर था कि आग कहीं आसपास के मकानों तक न फैल जाए।

स्थानीय लोगों ने बुझाई आग

आग लगने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। लोगों ने रेत, पानी और अन्य उपलब्ध सामान की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद आग बुझा दी गई। समय रहते आग पर काबू पा लेने से आसपास के घर सुरक्षित रहे और बड़ा हादसा टल गया। राहत की बात यह है कि घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

मोबाइल टावर में आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

घटना की जानकारी संबंधित कंपनी के अधिकारियों को दे दी गई है। कंपनी की टीम आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। साथ ही टावर में लगे उपकरणों को हुए नुकसान का भी आकलन किया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद ही आग लगने की सही वजह और नुकसान की जानकारी मिल सकेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram