फॉण्ट कनवर्टर NEW

मस्जिद के पास गोलीबारी, बब्बू गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने वसीम और रौनक पर जताया शक

Jamshedpur : मानगो थाना क्षेत्र में रविवार शाम गोलीबारी की सनसनीखेज वारदात हुई। घटना जवाहरनगर रोड नंबर 13सी स्थित तैयबा मस्जिद के पास की है, जहां अचानक हुई फायरिंग में अबू स्नान उर्फ़ बब्बू गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो युवक

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur : मानगो थाना क्षेत्र में रविवार शाम गोलीबारी की सनसनीखेज वारदात हुई। घटना जवाहरनगर रोड नंबर 13सी स्थित तैयबा मस्जिद के पास की है, जहां अचानक हुई फायरिंग में अबू स्नान उर्फ़ बब्बू गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो युवक बुलेट बाइक पर सवार होकर मौके पर पहुंचे और बिना किसी विवाद के सीधे बब्बू पर गोलियां चला दीं। हमले में लगी गोली उसकी कमर को चीरते हुए निकल गई। घायल अवस्था में उसे तत्काल MGM अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज जारी है।

मानगो थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में घायल बब्बू ने हमलावरों की पहचान वसीम और रौनक के रूप में की है। दोनों आरोपी डिमना बस्ती स्थित हयात नगर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने उन्हें पकड़ने के लिए सघन अभियान शुरू कर दिया है।

अधिकारियों का कहना है कि घटना की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। घायल बब्बू ने भी हमले के कारणों पर कुछ स्पष्ट जानकारी नहीं दी है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की उम्मीद जताई है। इस गोलीकांड से इलाके में दहशत का माहौल है और लोग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंतित हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram