फॉण्ट कनवर्टर NEW

गुड्डू पांडेय के घर फायरिंग मामला : पुलिस ने मुख्य आरोपित दीपक चौधरी उर्फ टेका को किया गिरफ्तार

East Singhbhum : उलीडीह थाना क्षेत्र के डिमना रोड स्थित संजय पथ पर तड़ीपार गुड्डू पांडेय के घर पर हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपित दीपक कुमार चौधरी उर्फ टेका चौधरी (41 वर्ष) को

अपनी भाषा में पढ़ें

East Singhbhum : उलीडीह थाना क्षेत्र के डिमना रोड स्थित संजय पथ पर तड़ीपार गुड्डू पांडेय के घर पर हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपित दीपक कुमार चौधरी उर्फ टेका चौधरी (41 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी के पास से एक 7.65 एमएम का देसी पिस्तौल भी बरामद किया गया है। इस संबंध में जानकारी SSP पीयूष पांडेय ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में दी।

पुलिस के अनुसार, यह घटना 5 सितंबर की शाम लगभग 5:50 बजे की है, जब अपराधियों ने गुड्डू पांडेय के घर पर अंधाधुंध फायरिंग की थी। घटना के तुरंत बाद आरोपी दीपक चौधरी मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने घटना के बाद छापेमारी अभियान शुरू किया और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को शहर के ही एक इलाके से गिरफ्तार किया गया।

SSP ने बताया कि गिरफ्तारी के समय पुलिस ने आरोपी के पास से फायरिंग में प्रयुक्त हथियार बरामद किया है। वहीं, इस मामले का दूसरा आरोपी अब भी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

जांच में पता चला है कि आरोपी दीपक चौधरी का आपराधिक इतिहास लंबा रहा है। वह उलीडीह थाना क्षेत्र के 2/1 यूरेनस, एफ आस्था स्पेस टाउन का निवासी है और उसके खिलाफ पहले से ही कई संगीन मामले दर्ज हैं। इनमें एमजीएम थाना कांड संख्या 96/2023, मानगो थाना कांड संख्या 403/2021 और जरमुंडी थाना (दुमका) कांड संख्या 54/2023 शामिल हैं।

इन मामलों में उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट, धारा 323, 307, 34, 387, 504, 506 और 302, 34 भादवि के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी क्षेत्र में अपराध की कई घटनाओं में शामिल रहा है और अक्सर अवैध हथियारों के साथ घूमता था।

SSP ने बताया कि फायरिंग के पीछे पुरानी रंजिश और आपराधिक दबदबे की मंशा होने की आशंका है। फिलहाल पुलिस दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी और घटना में प्रयुक्त अन्य हथियारों की बरामदगी के लिए टीम गठित कर कार्रवाई कर रही है। 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram