फॉण्ट कनवर्टर NEW

सब्जी बाजार में आग ने मचाई तबाही, नौ से अधिक दुकानों का सामान जलकर राख

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के गोलमुरी सब्जी बाजार में गुरुवार देर रात अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते नौ से अधिक दुकानें इसकी चपेट में आ गईं। आग से दुकानों में रखा सामान जलकर राख हो गया।

अपनी भाषा में पढ़ें

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के गोलमुरी सब्जी बाजार में गुरुवार देर रात अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते नौ से अधिक दुकानें इसकी चपेट में आ गईं। आग से दुकानों में रखा सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद बाजार में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही दुकानदार अपनी दुकानों को देखने के लिए मौके पर पहुंचे।

दो दमकल गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

बताया जा रहा है कि गोलमुरी सब्जी बाजार की ज्यादातर दुकानें बांस-बल्ली और झोपड़ीनुमा ढांचे से बनी हुई हैं। इसी कारण आग तेजी से एक दुकान से दूसरी दुकान तक फैल गई। आसपास की कुछ दुकानों को भी नुकसान पहुंचा है।

आग की लपटें देखकर स्थानीय लोगों ने तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी। इसके बाद दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक कई दुकानों का सामान पूरी तरह जल चुका था।

आग लगने के कारणों का नहीं चला पता

घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में दुकानदार बाजार पहुंचे। अपनी दुकानों को जला हुआ देखकर वे परेशान हो गए। आग से हुए नुकसान के कारण कई दुकानदारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।

बताया जा रहा है कि गोलमुरी सब्जी बाजार में पहले भी आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं। ऐसे में बाजार की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल आग लगने की वजह साफ नहीं हो पाई है। संबंधित विभाग मामले की जांच कर रहे हैं। वहीं, आग से हुए कुल नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram