फॉण्ट कनवर्टर NEW

छपरा सेंट्रल स्कूल में फायर मॉकड्रिल, 300 छात्रों को आग से बचाव की दी जानकारी

छपरा सेंट्रल स्कूल में अग्निशमन विभाग की ओर से मॉकड्रिल और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला अग्निशमन पदाधिकारी मनजीत सिंह के निर्देश और अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी सूरज कुमार के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में करीब 300 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।

अपनी भाषा में पढ़ें

सारण: छपरा सेंट्रल स्कूल में अग्निशमन विभाग की ओर से मॉकड्रिल और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला अग्निशमन पदाधिकारी मनजीत सिंह के निर्देश और अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी सूरज कुमार के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में करीब 300 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के दौरान अग्निशमन कर्मियों ने अलग-अलग प्रकार की आग बुझाने का तरीका बताया। विद्यार्थियों को समझाया गया कि सामान्य आग के लिए पाउडर टाइप, तेल से लगी आग के लिए फोम टाइप और गैस की आग के लिए CO2 टाइप फायर एक्सटिंग्विशर का इस्तेमाल किया जाता है।

अग्निशमन टीम ने बहुमंजिला इमारत में आग लगने की स्थिति में लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने और घायलों को प्राथमिक उपचार देने की जानकारी भी दी। इसके लिए तस्वीरों और आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया गया।

इस दौरान आधुनिक फोम टेंडर, मिश्रित तकनीक वाले अग्निशामक वाहन और धुआं निकालने वाली मशीन का प्रदर्शन भी किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक-कर्मचारी और अग्निशमन विभाग के अधिकारी व जवान मौजूद रहे। अधिकारियों ने छात्रों से आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय सावधानी से काम लेने की अपील की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram