फॉण्ट कनवर्टर NEW

बेकोबार में खलिहान में लगी आग, हजारों का नुकसान

कोडरमा। कोडरमा थाना के बेकोबार मे बीती रात खलिहान में आग लगने से हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित दिलीप रजक पिता महादेव रजक ने बताया कि बीती देर शाम धान झाड़ कर घर आए थे इसके बाद रात देखे कि उनका खलिहान की

अपनी भाषा में पढ़ें

कोडरमा। कोडरमा थाना के बेकोबार मे बीती रात खलिहान में आग लगने से हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित दिलीप रजक पिता महादेव रजक ने बताया कि बीती देर शाम धान झाड़ कर घर आए थे इसके बाद रात देखे कि उनका खलिहान की ओर से धुआँ निकल रहा है। वहां गए तो पाया कि धान और पुआल मे आग लगी है। जिसके बाद ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई जिसके बाद आनन – फानन मे पास के कुआं से मोटर चलाकर किसी तरह से आग को काबू मे पाया। पीड़ित ने बताया कि आग लगी से 50 से 60 हजार का नुकसान होने का अनुमान है। पीड़ित को आशंका है कि उपर से गुजरे बिजली तार से शार्ट सर्किट से आग लगी है। उन्होंने प्रशासन से मुआवजे की मांग किया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram