अमरावती: महाराष्ट्र के अमरावती जिले में सोमवार सुबह जिला महिला अस्पताल की तीसरी मंजिल पर स्थित नवजात शिशु कक्ष में आग लग गई। हादसा सुबह करीब 3:30 बजे हुआ। आग में झुलसने से तीन नवजात शिशुओं की मौत होने की सूचना है।
जानकारी के मुताबिक, नवजात शिशु गहन चिकित्सा विभाग (NICU) में एक वेंटिलेटर में अचानक विस्फोट के बाद आग लगी। उस समय कक्ष में 39 नवजात बच्चे भर्ती थे। आग लगते ही अस्पताल में अफरातफरी मच गई।
ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों, नर्सों और कर्मचारियों ने तुरंत बच्चों को बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। हादसे में छह बच्चों को सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, तीन नवजातों को बचाया नहीं जा सका। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।




