फॉण्ट कनवर्टर NEW

रांतु मे बिजली चोरी करने वाले 4 उपभोक्ताओं पर ₹72 हजार का जुर्माना

रांतु मे बिजली चोरी के खिलाफ बिजली विभाग की टीम ने गुरुवार को पिर्रा, हाजी चौक और लहना मे छापेमारी अभियान चलाया।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: रांतु मे बिजली चोरी के खिलाफ बिजली विभाग की टीम ने गुरुवार को पिर्रा, हाजी चौक और लहना मे छापेमारी अभियान चलाया। विद्युत आपूर्ति अवर अभियंता के नेतृत्व मे कार्यवाही मे 4 लोगो पर कुल 72 हज़ार रूपये का जुर्माना लगाया गया है।

पिर्रा के गहनू साहू पर 7200 रूपये, हाजी चौक के शहबाज़ खान पर 18 हज़ार रूपये, लहना की पार्वती देवी पर 18 हज़ार रूपये और लहना के ही सियासन साहू पता 28800 रूपये का जुर्माना लगाया गया है। मौके पर नवनीत चौबे, भीम सिंह, बलराम प्रसाद, और मिथुन सिंह सहित अन्य मौजूद थे।

अधिकारियों ने बताया कि बिजली चोरी से विभाग को आर्थिक नुकसान होने के साथ-साथ विद्युत व्यवस्था पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इसी को देखते हुए क्षेत्र में लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। टीम द्वारा घरों और प्रतिष्ठानों में बिजली कनेक्शन, मीटर तथा विद्युत उपयोग की जांच की गई।

विद्युत विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे बिजली का उपयोग वैध कनेक्शन के माध्यम से करें और किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या अवैध कनेक्शन से बचें। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिजली चोरी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाने के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है। विभाग की इस कार्रवाई से बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram