फॉण्ट कनवर्टर NEW

वित्त मंत्री ने पेश किया 8399 करोड़ का अनुपूरक बजट

झारखंड विधानसभा की कार्यवाही शुक्रवार को दोबारा शुरू होते ही सदन में फिर हंगामा शुरू हो गया। विधायक प्रदीप यादव अपने स्थान पर खड़े होकर अपनी बात रखने लगे, वहीं भाजपा के विधायक भी अपनी सीटों पर खड़े होकर विरोध जताने लगे।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: झारखंड विधानसभा की कार्यवाही शुक्रवार को दोबारा शुरू होते ही सदन में फिर हंगामा शुरू हो गया। विधायक प्रदीप यादव अपने स्थान पर खड़े होकर अपनी बात रखने लगे, वहीं भाजपा के विधायक भी अपनी सीटों पर खड़े होकर विरोध जताने लगे।

सदन में लगातार शोर-शराबे के बीच विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश की। उन्होंने सभी सदस्यों से शांत रहने की अपील की और कहा कि सभी सूचनाओं को पढ़ी हुई मानी जाए।

हंगामे के बीच वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने सदन में 8,399 करोड़ 31 लाख रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया। हालांकि भाजपा विधायकों के लगातार विरोध के कारण सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से नहीं चल सकी।

बाद में विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही को 10 अगस्त की सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।

Read More : पेपर लीक मामले को लेकर विधानसभा के बाहर भाजपा-आजसू ने किया विरोध प्रदर्शन

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram