फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

पंचम राज्य वित्त आयोग डोरंडा में निकली नियुक्तियां, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

सवा लाख रुपये तक मासिक मानदेय, सलाहकार और शोध सहायक पदों के लिए 17 नवंबर तक मांगे गए आवेदन

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: झारखंड सरकार के पंचम राज्य वित्त आयोग (प्रथम तल, योजना भवन, नेपाल हाउस, डोरंडा, रांची) ने सलाहकार (विषय विशेषज्ञ) और शोध/अनुसंधान सहायक के रिक्त 3 पदों पर संविदा आधारित नियुक्ति के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह नियुक्ति पूरी तरह संविदा आधारित होगी, जिसका कार्यकाल अधिकतम एक वर्ष अथवा आयोग के कार्यकाल 30 सितंबर 2027 (जो भी पहले पूरा हो) तक रहेगा।

पदों का विवरण, मानदेय और आयु सीमा

  • सलाहकार / विषय विशेषज्ञ (1 पद – अनुसूचित जनजाति): इस पद के लिए चयनित उम्मीदवार को प्रतिमाह ₹1,23,200/- (समेकित/एकमुश्त) मानदेय दिया जाएगा। अधिकतम आयु सीमा 1 सितंबर 2026 के आधार पर 64 वर्ष निर्धारित है।
  • शोध / अनुसंधान सहायक (2 पद – 1 अनारक्षित, 1 अनुसूचित जनजाति): इस पद हेतु ₹55,700/- प्रतिमाह मानदेय निर्धारित है। अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष रखी गई है, जिसमें आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को नियमों के तहत 5 वर्ष की छूट दी जाएगी (कटऑफ तिथि 01-09-2026)। जिन अभ्यर्थियों ने पूर्व में विधिवत आवेदन किया था, उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।

शैक्षणिक योग्यता व अनुभव

दोनों ही पदों के लिए उम्मीदवार का किसी प्रतिष्ठित संस्थान या विश्वविद्यालय से न्यूनतम 55% अंकों के साथ स्नातकोत्तर (अधिमानतः अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, लोक नीति, या ग्रामीण/शहरी विकास-प्रबंधन) होना आवश्यक है। इसके साथ ही एमएस ऑफिस में दक्षता, सांख्यिकीय सॉफ्टवेयर एवं एआई अनुप्रयोगों का ज्ञान तथा डेटा विश्लेषण, स्थानीय स्वशासन और बजट की समझ अनिवार्य है। सलाहकार पद के लिए संबंधित विषय में पीएचडी, लोक वित्त/स्थानीय शासन पर कम से कम 10 वर्षों का शोध अनुभव तथा पत्रिकाओं/पुस्तकों में शोध प्रकाशन को प्राथमिकता दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया और आवेदन का तरीका

अभ्यर्थियों का चयन मैट्रिक, इंटरमीडिएट, स्नातक, स्नातकोत्तर के अंक प्रतिशत के वेटेज, पीएचडी के मूल्यांकन और साक्षात्कार (इंटरव्यू) में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। साक्षात्कार के लिए कोई यात्रा भत्ता (TA/DA) देय नहीं होगा।  आवेदन पत्र आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (http://sfc.jharkhand.gov.in) पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी भरे हुए आवेदन पत्र के साथ मैट्रिक से स्नातकोत्तर तक के अंक पत्र, सक्षम प्राधिकारी द्वारा निर्गत जाति प्रमाण पत्र (केवल एसटी हेतु) और पीएचडी डिग्री को स्कैन कर आयोग की ईमेल आईडी 5thsfcjharkhand@gmail.com पर 17 नवंबर 2026 की शाम 5 बजे तक भेज सकते हैं। निर्धारित तिथि और समय के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।
Advertisement
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram