फॉण्ट कनवर्टर NEW

फुसरो: ज्वेलरी दुकान में लगी भयंकर आग, पहुंची फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां

बेरमो। बेरमो थाना अंतर्गत सबसे बड़े बाजार फुसरो स्थित एक ज्वेलरी दुकान में भीषण आग लग गई है। आग बुझाने के लिए सीसीएल और डीवीसी की दमकल गाड़ियां पहुंची है। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन शार्ट सर्किट होने से

अपनी भाषा में पढ़ें

बेरमो। बेरमो थाना अंतर्गत सबसे बड़े बाजार फुसरो स्थित एक ज्वेलरी दुकान में भीषण आग लग गई है। आग बुझाने के लिए सीसीएल और डीवीसी की दमकल गाड़ियां पहुंची है। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन शार्ट सर्किट होने से आग लगने की बात कही जा रही है।

घटना के बाद इसके आस पास की दुकानों में भी हड़कंप मच गया है। लोगों की भारी भीड़ उमड़ी हुई है। यह दुकान दूसरे तल्ले पर स्थित है जबकि नीचे और ऊपर तल्ले पर कपड़े क़ी दुकान है। घटना के दौरान कई लोग बिल्डिंग में मौजूद थे हालांकि सभी लोग बाहर निकाले जा चुके हैं। फिलहाल आग बुझाने का प्रयास जारी है। इससे लाखों का नुकसान होने की बात कही जा रही है।

बता दें कि दुर्गा पूजा को लेकर खरीदारी के लिए काफी लोग मां जेवेल्लेर्स गोल्ड एंड डायमंड दुकान के साथ आस पास मौजूद थे, जिसके कारण आग की घटना से अफरा तफरी का माहौल बन गया। घटनास्थल पर सूचना पाकर‌ बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह, 16 वीं लोकसभा सांसद रवींद्र कुमार पांडेय , बेरमो चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष आर उनेश सहित बेरमो थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह ने दलबल के साथ खड़ा होकर आग बुझाने के लिए तत्पर रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram