फॉण्ट कनवर्टर NEW

FCI गोदाम गोलीकांड : मुख्य आरोपित कुणाल सिंह और करणवीर सिंह गिरफ्तार

Dhanbad : धनसार थाना क्षेत्र स्थित FCI गोदाम गोलीकांड मामले में पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपित कुणाल सिंह और करणवीर सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गोलीबारी की यह घटना उस समय हुई थी जब कुछ लोग अपनी

अपनी भाषा में पढ़ें

Dhanbad : धनसार थाना क्षेत्र स्थित FCI गोदाम गोलीकांड मामले में पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपित कुणाल सिंह और करणवीर सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गोलीबारी की यह घटना उस समय हुई थी जब कुछ लोग अपनी मांगों को लेकर गोदाम परिसर में धरना दे रहे थे।

घटना के बाद दोनों आरोपी घायल अवस्था में फरार हो गए थे। कुणाल सिंह को पाटलिपुत्रा अस्पताल और करणवीर सिंह को कतरास के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान गिरफ्तार किया गया। डॉक्टरों द्वारा फिट घोषित किए जाने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है। वहीं, तीसरे साथी का इलाज जारी है और उसके स्वस्थ होने पर उसे भी जेल भेजा जाएगा।

सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया कि FCI गोदाम में गोलीबारी करने वाले पाँच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिनमें कुछ अज्ञात भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि गोलीकांड के बाद स्थानीय लोगों ने कुणाल और उसके साथियों को पकड़कर पिटाई की, जिसके बाद वे हथियार और गोलियां वहीं छोड़कर भाग निकले।

पुलिस ने मौके से एक पिस्टल, 14 जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया है। बाकी फरार आरोपितों की तलाश में छापेमारी जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे गिरोह को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram