फॉण्ट कनवर्टर NEW

चिरैया में किसान का खलिहान जलकर खाक — असामाजिक तत्वों की करतूत से गरीब परिवार बर्बाद

गुमला/ डुमरी प्रखंड के चिरैया गांव में मंगलवार की रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहाँ अज्ञात असामाजिक तत्वों ने एक गरीब किसान परिवार की सालभर की मेहनत को आग के हवाले कर दिया। देर रात किसान के खलिहान में रखे धान के ढेर में

अपनी भाषा में पढ़ें

गुमला/ डुमरी प्रखंड के चिरैया गांव में मंगलवार की रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहाँ अज्ञात असामाजिक तत्वों ने एक गरीब किसान परिवार की सालभर की मेहनत को आग के हवाले कर दिया। देर रात किसान के खलिहान में रखे धान के ढेर में लगी आग ने देखते ही देखते पूरे अनाज को राख में बदल दिया। घटना की जानकारी मिलने पर बुधवार को प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप मिंज चिरैया गांव पहुंचे। पीड़ित परिवार से मिलकर उन्होंने उनकी पीड़ा सुनी और आगजनी स्थल का निरीक्षण किया। परिवार ने बताया कि रात में अचानक आग लगी और सुबह तक पूरा धान जलकर खाक हो गया। परिवार का कहना है कि यही फसल उनके पूरे साल का सहारा थी—घर का भोजन, परिवार का खर्च और पशुओं की पूआल, सब इसी पर निर्भर था। अब उनके सामने आजीविका का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। पीड़ित परिवार ने मिंज से मदद की गुहार लगाई। इस पर प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद और निंदनीय है। उन्होंने परिवार को हरसंभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया और प्रशासन से दोषियों की जल्द पहचान कर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

डुमरी से आदित्य कुमार की रिपोट

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram