फॉण्ट कनवर्टर NEW

मड़ईकोना में करंट लगने से गाय की मौत, किसान ने मांगा मुआवजा

Jharkhand News: गुमला जिला केचैनपुर प्रखंड के मड़ईकोना गांव में बिजली के करंट की चपेट में आने से एक गाय की दर्दनाक मौत हो गई, जिसके बाद पीड़ित किसान ने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है।जानकारी के अनुसार, मड़ईकोना निवासी प्रतिमा मिंज बुधवार

अपनी भाषा में पढ़ें

Jharkhand News: गुमला जिला केचैनपुर प्रखंड के मड़ईकोना गांव में बिजली के करंट की चपेट में आने से एक गाय की दर्दनाक मौत हो गई, जिसके बाद पीड़ित किसान ने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है।जानकारी के अनुसार, मड़ईकोना निवासी प्रतिमा मिंज बुधवार को अपनी गाय को चराने के लिए नदी किनारे ले गई थीं। चारा चरने के बाद जब वे घर लौट रही थीं, तो घर के पास लगे एक ट्रांसफार्मर में गाय दुर्घटनावश फंस गई। उसे जोरदार करंट लगा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।इस दुखद घटना की सूचना चैनपुर की मुखिया शोभा देवी ने तुरंत चैनपुर बिजली विभाग को दी। सूचना मिलते ही बिजली कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और ट्रांसफार्मर से गाय के शव को बाहर निकाला।गाय की मौत से आहत किसान प्रतिमा मिंज ने प्रशासन से इस क्षति के लिए जल्द से जल्द उचित मुआवजा देने की अपील की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram