फॉण्ट कनवर्टर NEW

डाकघर बचत खातों से 50 लाख की फर्जी निकासी, पुलिस ने उप डाकपाल को किया गिरफ्तार

West Singhbhum : गुवा रेलवे मार्केट स्थित डाकघर में तैनात उप डाकपाल विकास चंद्र कुलिला (46) को लगभग 50 लाख रुपये की फर्जी निकासी के आरोप में बुधवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपित ने डाकघर की विभिन्न बचत योजनाओं के खाताधारकों की

अपनी भाषा में पढ़ें

West Singhbhum : गुवा रेलवे मार्केट स्थित डाकघर में तैनात उप डाकपाल विकास चंद्र कुलिला (46) को लगभग 50 लाख रुपये की फर्जी निकासी के आरोप में बुधवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपित ने डाकघर की विभिन्न बचत योजनाओं के खाताधारकों की राशि का दुरुपयोग कर ऑनलाइन और स्थानीय जुआ खेलों में हानि उठाई।

मामला फरवरी 2023 से जून 2025 तक का है, जिसमें कुल 50,56,473 रुपये की फर्जी निकासी की गई थी। इस संबंध में डाक निरीक्षक सुमन कुमार सांमता की शिकायत के आधार पर गुवा थाना कांड संख्या 34/2025 में मामला दर्ज किया गया।

जांच में खुलासा हुआ कि विकास चंद्र कुलिला ने फर्जी निकासी की गई राशि का अधिकांश भाग ऑनलाइन जुआ ऐप्स – डेल्टा एक्सचेंज और धूम 999 कैसिनो पर गंवा दिया। इसके अलावा स्थानीय जुआ स्थलों जैसे मुर्गा पाड़ा हब्बा डब्बा में भी उसने भारी रकम हारी। पुलिस ने आरोपित के एसबीआई और डाकघर खातों की जांच में भारी लेन-देन का प्रमाण पाया।

पश्चिमी सिंहभूम पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय केरकेट्टा (किरीबुरू) के नेतृत्व में टीम गठित की गई। आरोपित के टुंगरी स्थित आवास पर छापेमारी की गई और उसकी पत्नी और दो स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में गिरफ्तारी की गई। गिरफ्तार उप डाकपाल के पास से ओपो कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल भी बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपित ने अपना अपराध स्वीकार किया।

पुलिस ने बताया कि विकास चंद्र कुलिला एक अच्छे परिवार से संबंध रखते थे, लेकिन गुवा के माहौल और जुआ-नशे के प्रभाव में वे गलत मार्ग पर चल पड़े। इस कार्रवाई से डाकघर में वित्तीय सुरक्षा और पारदर्शिता के महत्व पर बल दिया गया है।

अब पुलिस और जांच एजेंसियां इस मामले की गहन जांच कर रही हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि अन्य कर्मचारियों की भूमिका या सहानुभूति का कोई प्रमाण सामने आए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram