फॉण्ट कनवर्टर NEW

जामताड़ा में फर्जी पुलिसकर्मी गिरफ्तार, कट्टा-कारतूस समेत कई सामान जब्त

जामताड़ा के मिहिजाम थाना क्षेत्र में पुलिस की वर्दी पहनकर अवैध वसूली करने के आरोप में अनूप कुमार गिरफ्तार, देसी कट्टा, 5 कारतूस और फर्जी पुलिस आईडी बरामद।

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamtara: झारखंड के जामताड़ा जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र में पुलिस की वर्दी पहनकर रौब दिखाने और अवैध वसूली करने के आरोप में अनूप कुमार (34) को गिरफ्तार किया गया है। कानगोई निवासी आरोपी के पास से एक देसी कट्टा, 5 जिंदा कारतूस, 2 वॉकी-टॉकी, 2 चाकू, 3 मोबाइल और फर्जी पुलिस आईडी कार्ड बरामद हुआ है।

कानगोई-डोमदाहा रोड से गिरफ्तारी

अनूप कुमार की गिरफ्तारी कानगोई-डोमदाहा रोड से हुई। आरोपी पुलिस की वर्दी पहनकर खुद को पुलिसकर्मी बताता था और लोगों पर रौब जमाता था। पुलिस की कार्रवाई में उसके पास से हथियार, कारतूस, वॉकी-टॉकी और फर्जी पहचान पत्र समेत अन्य सामान बरामद किया गया।

खुद को बताता था जैप-5 का जवान

आरोपी खुद को जैप-5, देवघर का जवान बताता था। पूछताछ में उसके पास मिला पुलिस पहचान पत्र फर्जी निकला। जानकारी के मुताबिक, उसने धनबाद से पुलिस की वर्दी खरीदी थी और फर्जी आईकार्ड बनवाया था। आरोप है कि वह पुलिस की वर्दी का डर दिखाकर लोगों से अवैध वसूली करता था।

लड़कियों को जाल में फंसाने का भी आरोप

अनूप कुमार पर पुलिसकर्मी बनकर लड़कियों को अपने जाल में फंसाने का भी आरोप है। पुलिस की जांच में उसके फर्जी पुलिसकर्मी होने का खुलासा हुआ।

चित्तरंजन थाने में भी दर्ज हैं मामले

अनूप कुमार का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। पश्चिम बंगाल के चित्तरंजन थाने में उसके खिलाफ पहले से मामले दर्ज हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram