फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

चौका में नकली शराब फैक्ट्री पकड़ी गई, बड़े गिरोह का खुलासा

Chandil news: सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल अंतर्गत चौका थाना क्षेत्र के मिरुडीह गांव में अवैध अंग्रेजी शराब के बड़े कारोबार का खुलासा हुआ है। उत्पाद विभाग और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए यहां संचालित एक

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Chandil news:  सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल अंतर्गत चौका थाना क्षेत्र के मिरुडीह गांव में अवैध अंग्रेजी शराब के बड़े कारोबार का खुलासा हुआ है। उत्पाद विभाग और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए यहां संचालित एक मिनी नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। यह छापेमारी रविवार देर रात शुरू हुई और सोमवार सुबह तक लगातार चलती रही, जिसमें प्रशासन को बड़ी सफलता हाथ लगी।

छापेमारी के दौरान टीम ने मौके से भारी मात्रा में तैयार नकली अंग्रेजी शराब बरामद की। इसके साथ ही विभिन्न नामी ब्रांडों की सैकड़ों खाली बोतलें, ढक्कन, नकली स्टिकर, बड़े ड्रम और शराब निर्माण में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी जब्त किए गए। बरामद सामानों से स्पष्ट है कि यहां बड़े पैमाने पर नकली शराब तैयार कर उसे अलग-अलग क्षेत्रों में सप्लाई किया जा रहा था।

स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक, मिरुडीह गांव के इस इलाके में लंबे समय से अवैध शराब का कारोबार संचालित हो रहा था। घनी आबादी के बीच चल रहे इस धंधे की जानकारी होने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी भी थी। हालांकि इस बड़ी कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और अवैध कारोबारियों में डर का माहौल देखा जा रहा है।

मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच में जुट गई है। अधिकारियों का कहना है कि इस अवैध कारोबार से जुड़े सभी लोगों की पहचान कर जल्द ही उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, क्षेत्र में इस तरह के जानलेवा धंधों पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram