फॉण्ट कनवर्टर NEW

BGH में भर्ती ठेका श्रमिकों के लिए राउरकेला और भिलाई से बुलाए गए विशेषज्ञ

BOKARO: 28 सितंबर को बीएसएल के एसएमएस -2 में हुई घटना में बर्न इंजूरी के कारण भर्ती किए गए तीनों ठेका श्रमिकों के बेहतर इलाज के लिए प्रबंधन प्रयासरत है. इस दिशा में 29 सितंबर को सुबह एक विशेष विमान से इस्पात जनरल अस्पताल, राउरकेला

अपनी भाषा में पढ़ें

BOKARO: 28 सितंबर को बीएसएल के एसएमएस -2 में हुई घटना में बर्न इंजूरी के कारण भर्ती किए गए तीनों ठेका श्रमिकों के बेहतर इलाज के लिए प्रबंधन प्रयासरत है. इस दिशा में 29 सितंबर को सुबह एक विशेष विमान से इस्पात जनरल अस्पताल, राउरकेला से विशेषज्ञ डॉ गिरिजा शंकर साहू बोकारो बुलाए गए हैं जहाँ वे BGH के बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ अनिंदो मंडल के साथ मिलकर मरीज़ों का इलाज करेंगे. इसी कड़ी में भिलाई स्टील प्लांट के जेएलएन अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर से बर्न यूनिट के विभागाध्यक्ष डॉ उदय कुमार भी BGH के चिकित्सकों की टीम को मरीज़ों के इलाज में सहयोग करने हेतु 29 सितंबर की शाम बोकारो पहुँच जाएंगे.

बोकारो स्टील प्रबंधन ने घटना की जाँच के लिए तीन सदस्य कमिटी का गठन कर दिया है. बोकारो इस्पात प्रबंधन इस कठिन समय में प्रभावित कर्मियों और उनके परिवारों के साथ खड़ा है, साथ ही उन्हें हर संभव चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता है.

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram