फॉण्ट कनवर्टर NEW

पटना में BBOSE के डिप्टी डायरेक्टर के ठिकानों पर EOU की छापेमारी

बिहार आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने गुरुवार सुबह बिहार बोर्ड ऑफ ओपन स्कूलिंग एंड एग्जामिनेशन (BBOSE) के डिप्टी डायरेक्टर अजय कुमार सिंह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की।

अपनी भाषा में पढ़ें

पटना: बिहार आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने गुरुवार सुबह बिहार बोर्ड ऑफ ओपन स्कूलिंग एंड एग्जामिनेशन (BBOSE) के डिप्टी डायरेक्टर अजय कुमार सिंह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। आय से अधिक संपत्ति के मामले में EOU की तीन टीमों ने पटना और बेगूसराय में उनके तीन ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।

यह कार्रवाई विशेष निगरानी अदालत से सर्च वारंट मिलने के बाद की गई। EOU के अनुसार, अजय कुमार सिंह के खिलाफ 19 अगस्त को मामला दर्ज किया गया था।

3.43 करोड़ रुपये की संपत्ति का आरोप

प्रारंभिक जांच में EOU को अजय कुमार सिंह के पास उनकी ज्ञात आय से अधिक करीब 3 करोड़ 43 लाख 78 हजार 300 रुपये की संपत्ति होने की जानकारी मिली है। यह संपत्ति उनकी ज्ञात आय से करीब 90.04 प्रतिशत अधिक बताई गई है।

मामला भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज किया गया है। डीएसपी स्तर के अधिकारियों के नेतृत्व में तीन टीमों ने सुबह से तलाशी शुरू की।

तीन जगहों पर छापेमारी

EOU की पहली टीम ने पटना के खजपुरा स्थित आकाशवाणी रोड पर चंद्रतारा भवन में तलाशी ली। दूसरी टीम ने मीठापुर स्थित BBOSE कार्यालय में अजय कुमार सिंह के कार्यालय कक्ष की जांच की।

वहीं, तीसरी टीम ने बेगूसराय के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के परोरा गांव स्थित उनके पैतृक आवास पर छापेमारी की।

अधिकारी इस दौरान संपत्ति से जुड़े कागजात, दस्तावेज और अन्य सामान की जांच कर रहे हैं। EOU ने बताया कि तलाशी अभियान अभी जारी है। कार्रवाई पूरी होने के बाद बरामद सामान और दस्तावेजों की जानकारी दी जाएगी।

पहले भी हुई है कार्रवाई

बिहार में आय से अधिक संपत्ति और भ्रष्टाचार के मामलों में EOU की कार्रवाई लगातार जारी है। इससे पहले 14 अगस्त को सड़क निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता संजय कुमार से जुड़े ठिकानों पर भी छापेमारी की गई थी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram