फॉण्ट कनवर्टर NEW

चतरा में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, एक गिरफ्तार

चतरा जिले के कोयलांचल क्षेत्र में मंगलवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। यह मुठभेड़ टंडवा-पिपरवार थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके में हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में राहुल दुबे गिरोह का सदस्य विकास कुमार पैर में गोली लगने से घायल हो गया।

अपनी भाषा में पढ़ें

चतरा : चतरा जिले के कोयलांचल क्षेत्र में मंगलवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। यह मुठभेड़ टंडवा-पिपरवार थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके में हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में राहुल दुबे गिरोह का सदस्य विकास कुमार पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया।

घायल विकास कुमार को पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।

चतरा एसपी अनिमेष नैथानी ने बताया कि मुठभेड़ में टंडवा और पिपरवार थाना की संयुक्त पुलिस टीम शामिल थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि राहुल दुबे गिरोह के कुछ अपराधी इलाके में छिपे हुए हैं। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर अभियान चलाया।

पुलिस के अनुसार, खुद को घिरता देख अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की। इसी दौरान विकास कुमार के पैर में गोली लगी, जबकि उसके अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

बताया जा रहा है कि दो दिन पहले राहुल दुबे गिरोह के चार नकाबपोश अपराधियों ने चंद्रगुप्त कोल परियोजना में सुशी इंफ्रा कंपनी के कार्यालय पर करीब 20 राउंड फायरिंग की थी। इस घटना में एक सुरक्षा गार्ड घायल हुआ था।

फिलहाल पुलिस पूरे इलाके में सर्च अभियान चला रही है। पुलिस फरार अपराधियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram