फॉण्ट कनवर्टर NEW

बालसिरिंग में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, सुजीत सिन्हा गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार

Ranchi : राजधानी रांची में सोमवार की सुबह कुख्यात अपराधी सुजीत सिन्हा गिरोह के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई। यह मुठभेड़ तुपुदाना ओपी क्षेत्र के बालसिरिंग इलाके में हुई, जिसमें गैंग का एक अपराधी गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दो अन्य अपराधियों को

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : राजधानी रांची में सोमवार की सुबह कुख्यात अपराधी सुजीत सिन्हा गिरोह के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई। यह मुठभेड़ तुपुदाना ओपी क्षेत्र के बालसिरिंग इलाके में हुई, जिसमें गैंग का एक अपराधी गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दो अन्य अपराधियों को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटनास्थल से तीन पिस्टल भी बरामद किए हैं।

जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार अपराधियों में सोनू और एक अन्य साथी शामिल हैं, जबकि घायल अपराधी की पहचान आफताब के रूप में हुई है। ये सभी अपराधी हाल ही में रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में रहने वाले मोनू राय के घर पर फायरिंग की वारदात में शामिल थे। पुलिस के अनुसार, इन अपराधियों ने यह घटना कुख्यात अपराधी सुजीत सिन्हा के इशारे पर अंजाम दी थी।

रांची के ग्रामीण एसपी प्रवीन पुष्कर ने बताया कि पुलिस को राजधानी में सुजीत सिन्हा गिरोह की सक्रियता की सूचना मिली थी। इसके बाद हटिया डीएसपी पी.के. मिश्रा और कई थाना प्रभारियों के साथ एक विशेष टीम गठित की गई। शहर में जगह-जगह नाका चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को रोका गया, जिसकी तलाशी में एक पिस्टल बरामद हुई।

पूछताछ में बाइक सवार की पहचान सोनू के रूप में हुई, जो सुजीत सिन्हा गिरोह का सक्रिय सदस्य है। सोनू ने खुलासा किया कि उसके साथी बालसिरिंग पहाड़ी के पास मौजूद हैं और शराब पी रहे हैं। उसकी सूचना पर ग्रामीण एसपी प्रवीन पुष्कर के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल वहां पहुंची।

जैसे ही पुलिस ने अपराधियों को घेरने की कोशिश की, उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें अपराधी आफताब गोली लगने से घायल हुआ। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मौके से दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि कुछ अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही रांची एसएसपी राकेश रंजन भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की पूरी जानकारी ली। पुलिस अब गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ कर रही है ताकि गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी मिल सके। पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और पुलिस ने सभी संवेदनशील इलाकों में गश्त तेज कर दी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram