फॉण्ट कनवर्टर NEW

पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था पर जोर : रांची डीसी ने JAC बोर्ड परीक्षा-2026 के लिए दिए कड़े निर्देश

Ranchi : वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा-2026 के लिए परीक्षा केन्द्रों और मूल्यांकन केन्द्रों के चयन को लेकर रांची जिला चयन समिति की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को समाहरणालय के ब्लॉक-ए सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने की। बैठक में

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा-2026 के लिए परीक्षा केन्द्रों और मूल्यांकन केन्द्रों के चयन को लेकर रांची जिला चयन समिति की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को समाहरणालय के ब्लॉक-ए सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने की।

बैठक में उप विकास आयुक्त सौरभ कुमार भुवनिया, पुलिस अधीक्षक (नगर) पारस राणा, जिला शिक्षा पदाधिकारी विनय कुमार, विभिन्न जनप्रतिनिधियों के प्रतिनिधि और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

उपायुक्त ने बैठक में स्पष्ट निर्देश दिया कि परीक्षा केन्द्रों का चयन पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से किया जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि ऐसे विद्यालयों को परीक्षा केन्द्र बनाया जाए, जहाँ पर्याप्त कक्षाएं, CCTV कैमरे, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, शौचालय और सुगम यातायात की सुविधा उपलब्ध हो। परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत रखने के निर्देश दिए गए।

बैठक में प्रस्तावित परीक्षा केन्द्रों की सूची की समीक्षा की गई। परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कुछ केन्द्रों में बदलाव का निर्णय भी लिया गया, ताकि छात्रों को किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।

बैठक में सभी अधिकारियों ने सर्वसम्मति से कहा कि JAC परीक्षा-2026 को पूरी तरह शांतिपूर्ण, पारदर्शी और नकल रहित वातावरण में सम्पन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram