फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

चांडिल में हाथी का तांडव, घर तोड़ा और महिला को मौत के घाट उतारा

Chandil news: सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल वन क्षेत्र के लावा कुटाम स्थित वनडीह टोला में गुरुवार देर रात जंगली हाथी के हमले में एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान चम्पा मुंडा के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Chandil news: सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल वन क्षेत्र के लावा कुटाम स्थित वनडीह टोला में गुरुवार देर रात जंगली हाथी के हमले में एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान चम्पा मुंडा के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम और दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, देर रात एक जंगली हाथी अचानक गांव में घुस आया और चम्पा मुंडा के घर को नुकसान पहुंचाने लगा। घर के टूटने की आवाज सुनकर परिवार के सदस्य किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रहे, लेकिन चम्पा मुंडा हाथी की चपेट में आ गईं। हाथी ने उन्हें पटक दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने के बाद शुक्रवार सुबह वन विभाग और पुलिस की टीम गांव पहुंची। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

ग्रामीणों ने बताया कि इंदबनी जंगल क्षेत्र में पिछले कई दिनों से तीन हाथियों का झुंड घूम रहा है। हाथियों की लगातार आवाजाही से आसपास के गांवों के लोग भय के साये में जीवन बिताने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि हाथियों के आबादी वाले इलाकों में पहुंचने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे जान-माल का खतरा बना हुआ है।

घटना के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों को आबादी वाले क्षेत्रों से दूर खदेड़ने, निगरानी बढ़ाने तथा प्रभावित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। वहीं वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और हाथियों की गतिविधियों की सूचना तत्काल विभाग को देने की अपील की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram