फॉण्ट कनवर्टर NEW

Chaibasa News: नोवामुंडी में जंगली हाथी का कहर, महिला किसी तरह बची, पति की मौ’त

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी प्रखंड में शनिवार की रात एक दर्दनाक घटना हुई, जब जंगल से निकले एक जंगली हाथी ने बाइक सवार दंपति पर हमला कर दिया। इस हमले में पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी किसी

अपनी भाषा में पढ़ें

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी प्रखंड में शनिवार की रात एक दर्दनाक घटना हुई, जब जंगल से निकले एक जंगली हाथी ने बाइक सवार दंपति पर हमला कर दिया। इस हमले में पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी किसी तरह अपनी जान बचाने में कामयाब रही।

घटना जामपानी गांव के रहने वाले दीपेश नायक और उनकी पत्नी के साथ तब हुई, जब वे देर रात बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे ओडिशा सीमा के पास पुरुषोत्तमपुर गांव के निकट पहुंचे, अचानक जंगल से एक विशालकाय हाथी सड़क पर आ गया।

हाथी ने अपनी सूंड से उनकी बाइक को हवा में उछालकर पटक दिया। दीपेश नायक गिर पड़े, और तभी हाथी ने उन पर बार-बार हमला कर उन्हें कुचल डाला। उनकी पत्नी किसी तरह भागकर पास के गांव पहुंची और परिजनों को सूचना दी।

घटना की खबर मिलते ही नोवामुंडी पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वन विभाग ने बताया कि हादसा ओडिशा क्षेत्र में हुआ है, लेकिन मृतक झारखंड के जामपानी गांव का निवासी था। स्थानीय लोग इलाके में लगातार हाथियों की बढ़ती आवाजाही से दहशत में हैं। अधिकारियों ने गांववालों से सावधानी बरतने और रात में जंगल के रास्तों से गुजरने से बचने की अपील की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram