फॉण्ट कनवर्टर NEW

1500 साल पूरे होने पर ऐतिहासिक अंदाज में निकलेगा ईद मिलादुन्नबी का जुलूस-ए-मोहम्मदी

Ranchi : ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर निकाले जाने वाले जुलूस-ए-मोहम्मदी की सफलता को लेकर सुन्नी बरैलवी सेंट्रल कमेटी सह एदारा-ए-शरीया झारखंड की कोर कमेटी की अहम बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता सरपरस्त मो. सईद ने की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर निकाले जाने वाले जुलूस-ए-मोहम्मदी की सफलता को लेकर सुन्नी बरैलवी सेंट्रल कमेटी सह एदारा-ए-शरीया झारखंड की कोर कमेटी की अहम बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता सरपरस्त मो. सईद ने की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस बार पैगम्बर हजरत मोहम्मद (स) के यौमे विलादत के 1500 साल पूरे हो रहे हैं, इसलिए जुलूस-ए-मोहम्मदी ऐतिहासिक अंदाज़ में मनाया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने-अपने मोहल्लों को सजाएं और हर घर में परचम लगाकर जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी को खास बनाएं।

मौलाना कुतुबुद्दीन रिजवी और मौलाना डॉ. ताजुद्दीन रिजवी ने सभी कमेटियों से आग्रह किया कि इस बार के जुलूस से जुड़े बैनर और पोस्टर पर कमेटी के नाम के साथ “1500 साल” अवश्य लिखा जाए। वहीं, मो. इसलाम और अकीलुर्रहमान ने जानकारी दी कि जुलूस को व्यवस्थित ढंग से निकालने के लिए जल्द ही विस्तृत गाइडलाइन जारी की जाएगी। इसमें डीजे, बड़ी गाड़ियों की संख्या, 13 फीट से अधिक ऊँचाई वाली सजावट पर रोक और निर्धारित मार्ग के पालन जैसी शर्तें शामिल होंगी।

उन्होंने कहा कि इस जुलूस की सफलता के लिए जिला प्रशासन से सहयोग लिया जाएगा। साथ ही आपसी भाईचारे और एकता का संदेश देने के लिए अन्य वर्गों के प्रमुख लोगों को भी आमंत्रित किया जाएगा। बैठक में शहर काजी मौलाना मसूद फरीदी, मुफ्ती मो. जमील, मौलाना नेजाम, कारी अय्यूब, अब्दुल कादिर रब्बानी, आफताब आलम सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram