Gumla (Chainpur): चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ का असर चैनपुर प्रखंड में भी देखने को मिला। मंगलवार शाम को हुई रिमझिम बारिश ने अचानक कनकनी बढ़ा दी। हल्की बारिश के कारण तापमान में अचानक गिरावट दर्ज की गई, जिसके चलते लोगों ने घरों में रखे स्वेटर और जैकेट निकालने शुरू कर दिए।
31 अक्टूबर तक दिख सकता है तूफान का असर
‘मोंथा’ तूफान को लेकर पूरे झारखंड राज्य में अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, इस चक्रवाती तूफान का असर आगामी 31 अक्टूबर तक देखने को मिल सकता है, जिससे अगले कुछ दिनों तक मौसम में नमी और ठंडक बनी रहने की संभावना है।
किसानों की चिंता बढ़ी, रबी फसलों को नुकसान की आशंका
तूफान के कारण हुई इस बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। इस समय खेतों में रबी फसलों की बुवाई और शुरुआती वृद्धि का कार्य चल रहा है। आलू, मटर, फ्रेंचबीन सहित कई प्रकार की सब्जियों की खेती को इस बारिश से नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। अगर बारिश तेज हुई या ज्यादा देर तक चली, तो फसलों को भारी क्षति हो सकती है, जिससे किसानों की मेहनत और लागत पर बुरा असर पड़ेगा।



