फॉण्ट कनवर्टर NEW

शीतलहर का असर : रांची जिले के सभी विद्यालयों में 6 से 8 जनवरी तक कक्षाएं स्थगित

Ranchi : जिले में लगातार बढ़ती शीतलहर और कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों के हित में बड़ा निर्णय लिया है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार द्वारा जारी आदेश के आलोक में उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने जिले के अंतर्गत

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : जिले में लगातार बढ़ती शीतलहर और कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों के हित में बड़ा निर्णय लिया है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार द्वारा जारी आदेश के आलोक में उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने जिले के अंतर्गत संचालित सभी कोटि के विद्यालयों में कक्षाएं अस्थायी रूप से बंद रखने का आदेश जारी किया है।

आदेश के अनुसार रांची जिले में संचालित सभी सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त, गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) तथा निजी विद्यालयों में प्री-नर्सरी/नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक की पढ़ाई दिनांक 6 जनवरी 2026 से 8 जनवरी 2026 तक स्थगित रहेगी। यह निर्णय खासतौर पर छोटे बच्चों और किशोर विद्यार्थियों को अत्यधिक ठंड से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने के उद्देश्य से लिया गया है।

हालांकि, इस अवधि के दौरान सभी सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मियों को विद्यालय में उपस्थित रहना अनिवार्य होगा। उन्हें अपनी उपस्थिति दर्ज करते हुए विद्यालय से जुड़े गैर-शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन करना होगा।

इसके साथ ही प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी विद्यालय में इस अवधि के दौरान प्री-बोर्ड परीक्षा या अन्य आवश्यक परीक्षाएं निर्धारित हैं, तो उनके आयोजन को लेकर संबंधित सक्षम प्राधिकारी स्थानीय परिस्थितियों को देखते हुए आवश्यक निर्णय लेंगे।

जिला प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को ठंड से बचाने के लिए सावधानी बरतें। किसी भी प्रकार की शिकायत या जानकारी के लिए अबुआ साथी हेल्पलाइन (9430328080) एवं रांची जिला प्रशासन का आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर सक्रिय है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram