फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

बीके सिंह और कमलेश कुमार सिंह पर ईडी की कार्रवाई तेज, नौ ठिकानों पर छापा

Ranchi : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को झारखंड की राजधानी रांची और दिल्ली में एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई चर्चित जमीन घोटाले से जुड़े मामले में की गई, जिसमें बीके सिंह और कमलेश कुमार सिंह का नाम प्रमुख रूप से सामने आ चुका

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

Ranchi : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को झारखंड की राजधानी रांची और दिल्ली में एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई चर्चित जमीन घोटाले से जुड़े मामले में की गई, जिसमें बीके सिंह और कमलेश कुमार सिंह का नाम प्रमुख रूप से सामने आ चुका है। ED की टीमों ने रांची में छह और दिल्ली में तीन ठिकानों पर दबिश दी।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक छापेमारी के दौरान समाचार लिखे जाने तक ईडी ने कुल 25 लाख रुपये नकद बरामद किए। इसके साथ ही कई महत्वपूर्ण बैंक खाते, जमीन की खरीद-बिक्री से जुड़े दस्तावेज और डिजिटल डिवाइस जब्त किए गए। बताया गया कि दुर्गा डेवलपर्स समेत कई ठिकानों पर कार्रवाई की गई है।

यह जमीन घोटाला कांके क्षेत्र से जुड़ा है, जहां प्रारंभिक जांच के दौरान बीके सिंह को इस पूरे गिरोह का सरगना माना गया था। वहीं, कमलेश कुमार सिंह और अन्य लोगों को उसका सहयोगी बताया गया था। इससे पहले भी ED ने कमलेश कुमार सिंह के घर छापामारी की थी, जहां से एक करोड़ रुपये नकद और रायफल की गोलियां बरामद की गई थीं।

ED की जांच में खुलासा हुआ था कि कांके अंचल के कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से जमीन के दस्तावेजों में हेराफेरी की गई। इसी साजिश को आगे बढ़ाते हुए जमीन कारोबार को बड़े पैमाने पर अंजाम दिया गया। इस सिलसिले में ED ने पहले ही कमलेश कुमार सिंह समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था।

मंगलवार को हुई छापेमारी में कांके रिसॉर्ट, अशोक नगर, पुंदाग और दिल्ली के विभिन्न ठिकानों को निशाना बनाया गया। दुर्गा डेवलपर्स कंपनी भी जांच के दायरे में आई है, जिसका गठन दिसंबर 1997 में हुआ था। उस समय कंपनी की शेयर पूंजी 50 लाख रुपये थी। कंपनी के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार झा हैं और उनके पारिवारिक सदस्य दुर्गा झा, निलय झा और सुनील झा निदेशक मंडल में शामिल हैं।

ED की इस कार्रवाई ने एक बार फिर इस जमीन घोटाले को सुर्खियों में ला दिया है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में और भी खुलासे हो सकते हैं और इसमें कई प्रभावशाली लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram