फॉण्ट कनवर्टर NEW

डुमरी कांग्रेस संगठन को मजबूती, विभिन्न मोर्चाओं के नए पदाधिकारी घोषित

गुमला/डुमरी:प्रखंड कांग्रेस कमिटी डुमरी की ओर से रविवार को टांगीनाथ धाम मोड़ के समीप एक महत्वपूर्ण बैठक सह वनभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बैठक में प्रखंड कांग्रेस कमिटी के साथ-साथ महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, एसटी मोर्चा, एससी मोर्चा एवं ओबीसी मोर्चा के पूर्व कार्यों

अपनी भाषा में पढ़ें

गुमला/डुमरी:प्रखंड कांग्रेस कमिटी डुमरी की ओर से रविवार को टांगीनाथ धाम मोड़ के समीप एक महत्वपूर्ण बैठक सह वनभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बैठक में प्रखंड कांग्रेस कमिटी के साथ-साथ महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, एसटी मोर्चा, एससी मोर्चा एवं ओबीसी मोर्चा के पूर्व कार्यों की समीक्षा की गई।

समीक्षा के उपरांत संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से विभिन्न मंचों और मोर्चाओं का पुनर्गठन किया गया। प्रखंड कांग्रेस कमिटी में अध्यक्ष पद पर प्रदीप मिंज, उपाध्यक्ष के रूप में जीवंती एक्का, महासचिव फिरासत अली तथा सचिव पद पर राजेश्वर एक्का को मनोनीत किया गया।

इसके अतिरिक्त प्रखंड एससी मोर्चा अध्यक्ष नारायण रजक, महिला मोर्चा अध्यक्ष मीना लकड़ा, एसटी मोर्चा अध्यक्ष सचित टोप्पो, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष मकबूल आलम एवं युवा मोर्चा अध्यक्ष के रूप में सचिन एक्का को जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं दक्षिणी मंडल अध्यक्ष वाल्टर बखला तथा उत्तरी मंडल अध्यक्ष गुलाब मुंडा बनाए गए।

12 सदस्यीय कार्यकारिणी में सईद इमाम, गुलजार खान, एस्थर, गोरटी बखला, बिरसू, किशोर, एमा, अरुण, सुजाता, बुधराम एवं शिवगटन को शामिल किया गया।

इस अवसर पर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप मिंज ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से यह बैठक आयोजित की गई। उन्होंने विश्वास जताया कि नवनियुक्त पदाधिकारी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

बैठक में प्रमोद खलखो, जॉय कुजूर, ललिता कुजूर, बीबीयाना कुजूर, एलिजाबेथ, मकबूल आलम, वसीम, एलेन, पंकज टोप्पो, सुशील तिग्गा, जगराम मुंडा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

डुमरी से आदित्य कुमार की रिपोर्ट

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram