फॉण्ट कनवर्टर NEW

घर में पत्नी–बच्चों का शव, बाहर पेड़ से लटका मिला पति… गांव में सनसनी

Dumka News: दुमका जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र के बरदेही गांव में रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक ही परिवार के चार लोगों का शव मिलने से पूरे गांव में सन्नाटा फैल गया। मृतकों में पति वीरेंद्र मांझी, पत्नी

अपनी भाषा में पढ़ें

Dumka News: दुमका जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र के बरदेही गांव में रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक ही परिवार के चार लोगों का शव मिलने से पूरे गांव में सन्नाटा फैल गया। मृतकों में पति वीरेंद्र मांझी, पत्नी आरती कुमारी (28 वर्ष) और दोनों बच्चे- चार साल की रूही और दो साल का विराज शामिल हैं।

कमरे में मिले पत्नी और बच्चों के शव, खेत से बरामद हुआ पति का शव

जानकारी के अनुसार शनिवार रात घर में ही इस घटना को अंजाम दिया गया। पत्नी और दोनों बच्चों का शव घर के कमरे में फर्श पर पड़ा हुआ मिला, जबकि पति वीरेंद्र मांझी का शव घर से कुछ दूरी पर स्थित खेत में पेड़ से लटका हुआ पाया गया। बताया जा रहा है कि पत्नी और बच्चों की गला दबाकर हत्या की गई, क्योंकि तीनों के गले पर उंगलियों के स्पष्ट निशान मिले हैं। इसके बाद वीरेंद्र मांझी ने खेत में जाकर फांसी लगा ली। सुबह जब परिजनों ने शव देखा, तो उन्होंने रस्सी काटकर वीरेंद्र को नीचे उतारा; लेकिन भय के कारण शव वहीं छोड़ दिया।

शनिवार को ससुराल से पत्नी-बच्चों को लेकर आया था घर

स्थानीय लोगों के मुताबिक आरती और वीरेंद्र की शादी छह साल पहले हुई थी। आरती कुछ समय से पालोजोरी स्थित अपने मायके में रह रही थी। शनिवार को ही वीरेंद्र उसे और बच्चों को ससुराल से लेकर अपने गांव लौटा था। परिजनों का कहना है कि रात में उन्हें किसी तरह का विवाद सुनाई नहीं दिया। घटना के समय घर में वीरेंद्र के माता-पिता भी मौजूद थे।

पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव

सूचना मिलने के बाद हंसडीहा थाना प्रभारी ताराचंद टीम के साथ मौके पर पहुंचे और चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, ताकि घटना की असली वजह सामने आ सके। गांव में इस घटना को लेकर शोक और हैरानी का माहौल है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram