फॉण्ट कनवर्टर NEW

जिला प्रशासन की पहल से तीनों जेलों को मिली नई सौगात, UCIL ने दी तीन एंबुलेंस

Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन के प्रयासों से जिले की तीनों जेलों – घाघीडीह मंडल कारा, साकची जेल और घाटशिला जेल – को अब आपात स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एंबुलेंस सुविधाएं उपलब्ध हो गई हैं। यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसीआईएल) ने अपनी कॉर्पोरेट

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन के प्रयासों से जिले की तीनों जेलों – घाघीडीह मंडल कारा, साकची जेल और घाटशिला जेल – को अब आपात स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एंबुलेंस सुविधाएं उपलब्ध हो गई हैं। यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसीआईएल) ने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) गतिविधि के तहत तीन आधुनिक एंबुलेंस जिला प्रशासन को प्रदान की हैं।

शनिवार को जिला जनसंपर्क कार्यालय परिसर में आयोजित समारोह में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने इन एंबुलेंसों की चाबियाँ संबंधित कारा अधिकारियों को सौंपीं और हरी झंडी दिखाकर इन्हें रवाना किया। उपायुक्त ने कहा कि कैदियों के स्वास्थ्य अधिकारों की सुरक्षा जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। जेलों में किसी भी कैदी के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आने पर त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना अत्यावश्यक होता है। इन वाहनों के उपलब्ध होने से गंभीर मरीजों को एमजीएम अस्पताल या आवश्यकतानुसार रांची रेफर करने में अब देरी नहीं होगी।

उपायुक्त ने यूसीआईएल प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहयोग न केवल काराप्रशासन की क्षमता को मजबूत करेगा बल्कि मानवीय संवेदनाओं से जुड़े प्रशासनिक प्रयासों को भी नयी गति देगा। उन्होंने जेल अधिकारियों को निर्देश दिया कि एंबुलेंस का संचालन पूरी जिम्मेदारी और तत्परता के साथ सुनिश्चित किया जाए, ताकि जरूरतमंद कैदियों को समय पर इलाज मिल सके।

एंबुलेंस सुविधा शुरू होने से जेलों की स्वास्थ्य प्रतिक्रिया तंत्र में जहां महत्वपूर्ण सुधार होगा, वहीं किसी भी आकस्मिक परिस्थिति में त्वरित कदम उठाने में भी आसानी होगी। यह पहल कैदियों की स्वास्थ्य सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में जिला प्रशासन का एक सराहनीय कदम माना जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram