Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»DTO की बड़ी कार्रवाई: गुमला में एक दिन में 95 चालान, ₹1.25 लाख जुर्माना
#Trending

DTO की बड़ी कार्रवाई: गुमला में एक दिन में 95 चालान, ₹1.25 लाख जुर्माना

By Shiwam KeshriDecember 8, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

स्कूली सुरक्षा पर सख्ती; माउंट ओलिव स्कूल बस पर भी लगा भारी जुर्माना

गुमला जिला प्रशासन सड़क सुरक्षा और स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर लगातार सख्ती बरत रहा है। इसी क्रम में, आज सोमवार, 08 दिसंबर 2025 को जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) ज्ञान शंकर जायसवाल ने सिसई रोड और बी.एन. जालान कॉलेज के पास एक सघन जाँच अभियान चलाया।

उपायुक्त श्रीमती प्रेरणा दीक्षित और पुलिस अधीक्षक हारिश बिन जमा के संयुक्त निर्देश पर चले इस कठोर अभियान में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 95 से अधिक लोगों पर कार्रवाई की गई और उनसे कुल ₹1,25,000 (एक लाख पच्चीस हजार रुपए) का जुर्माना वसूला गया।

माउंट ओलिव स्कूल बस में गंभीर खामियां

जांच के दौरान, माउंट ओलिव स्कूल (Mount Olive School) की एक बस की जाँच की गई, जिसमें कई गंभीर अनियमितताएँ पाई गईं। बस में अनिवार्य CCTV और GPS की कमी थी। साथ ही, बस में लगा अग्निशामक यंत्र एक्सपायर्ड मिला और प्राथमिक उपचार के लिए जरूरी फर्स्ट एड बॉक्स भी नदारद था। सुरक्षा मानकों की इस गंभीर अनदेखी के लिए स्कूल बस पर तुरंत भारी जुर्माना लगाया गया।

 हेलमेट, कागजात और ओवरलोडिंग पर सख्ती

डीटीओ जायसवाल की टीम ने सिसई बाईपास और बी.एन. जालान कॉलेज के सामने मुख्य मार्गों पर मुख्य रूप से हेलमेट की अनिवार्यता, सीट बेल्ट और वैध कागजात (लाइसेंस, परमिट, इंश्योरेंस) की जांच की।

कार्रवाई के दौरान कई वाहन चालक DTO को देखकर अपनी गाड़ियाँ छोड़कर छुप गए। इन चालकों पर बाद में ऑनलाइन जुर्माना लगाया गया। दोपहिया वाहनों पर बिना हेलमेट और ट्रिपल राइडिंग के अलावा, बस, ट्रक और पिकअप जैसे मालवाहक वाहनों में ओवरलोडिंग पर भी कड़ी कार्रवाई की गई।

DTO का कड़ा संदेश

DTO ज्ञान शंकर जायसवाल ने एक बार फिर दोहराया कि सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों का बचना मुश्किल है। उन्होंने चालकों को लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं के गंभीर परिणामों के बारे में बताया और स्पष्ट चेतावनी दी: “सुरक्षित रहने के लिए हेलमेट पहनना ही एकमात्र रास्ता है।”

जिला परिवहन विभाग ने स्कूलों और कॉलेजों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि छात्र किसी भी परिस्थिति में गाड़ी लेकर स्कूल/कॉलेज न पहुँचें। साथ ही, स्कूल बसें सभी आवश्यक दस्तावेज (लाइसेंस, बीमा, परमिट, फिटनेस) के साथ ही चलें, अन्यथा स्कूल प्रबंधन पर भी कार्रवाई की जाएगी।

इस सघन जाँच में सिसई थाना के सब इंस्पेक्टर अजय कुमार, डीटीओ कार्यालय के कर्मी और सिसई थाना के पुलिस बल प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

टेल्को में दो कारों की टक्कर, शराब के नशे में वाहन चलाने का आरोप

June 7, 2026

चैंपियंस क्रिकेट क्लब बना बी डिवीजन क्रिकेट प्रतियोगिता का विजेता

June 7, 2026

7 माह बाद जेल से रिहा हुए तरुण महतो, ईचागढ़ में भव्य बाइक रैली से हुआ जोरदार स्वागत

June 7, 2026

RECENT ADDA.

टेल्को में दो कारों की टक्कर, शराब के नशे में वाहन चलाने का आरोप

June 7, 2026

चैंपियंस क्रिकेट क्लब बना बी डिवीजन क्रिकेट प्रतियोगिता का विजेता

June 7, 2026

7 माह बाद जेल से रिहा हुए तरुण महतो, ईचागढ़ में भव्य बाइक रैली से हुआ जोरदार स्वागत

June 7, 2026

झामुमो में शामिल होने पर प्रो. कालीपद सोरेन का युवा नेता सनी सिंह ने किया स्वागत

June 7, 2026

एथलेटिक्स और हैंडबॉल में चमकी पायल कुमारी, राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर बनाई पहचान

June 7, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.