Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»जमशेदपुर में शराबी विवाद बना मौत का कारण! आरोपी गिरफ्तार
Jharkhand

जमशेदपुर में शराबी विवाद बना मौत का कारण! आरोपी गिरफ्तार

Faizal HaqueBy Faizal HaqueApril 7, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jamshedpur news : सुंदरनगर थाना क्षेत्र में मारपीट के दौरान हुई हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को छापेमारी कर रेंगटाडीह निवासी बुधराय उर्फ अंठूल (20) को पकड़ लिया गया। थाना प्रभारी अजीत मुंडा ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच जारी है। उन्होंने यह भी बताया कि घटना के दौरान आरोपी को भी चोटें आई थीं, जिसका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया है।

घटना सोमवार की सुबह की है, जब आरोपी अंठूल शराब के नशे में कदमडीह स्थित परमेश्वर सिंह सरदार (40) के घर में घुस गया था। घर में घुसकर वह खटिया पर बैठ गया और मना करने पर हंगामा करने लगा। इस दौरान उसने परमेश्वर की मां पर पत्थर फेंका और घर में तोड़फोड़ की।

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, जब परमेश्वर को इस घटना की जानकारी मिली तो वह आरोपी के घर पहुंचा और उससे कारण पूछने लगा। इसी दौरान दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि मारपीट के दौरान अंठूल ने परमेश्वर की बुरी तरह पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

इस हत्याकांड की जानकारी मृतक के परिजनों को काफी देर से हुई। जब उन्हें घटना का पता चला तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक परमेश्वर सिंह सरदार सुंदरनगर थाना क्षेत्र के गोराडीह भूमिज टोला का निवासी था और अपने परिवार का मुखिया था। उसके परिवार में पत्नी, दो बच्चे और मां हैं। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आपसी विवाद में हुई मारपीट का है, लेकिन सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

हजारीबाग में कोहराम: मेडिकल कॉलेज में 2 दिन में 4 मौतें, लापरवाही के लगे गंभीर आरोप!

May 15, 2026

मनोहरपुर में शराब के नशे में पत्नी की हत्या, आरोपी पति ने पुलिस के सामने कबूला जुर्म

May 14, 2026

जमशेदपुर के कदमा में सड़क किनारे मिला दिव्यांग बच्चा, मां की तलाश में जुटी पुलिस

May 14, 2026

RECENT ADDA.

हजारीबाग में कोहराम: मेडिकल कॉलेज में 2 दिन में 4 मौतें, लापरवाही के लगे गंभीर आरोप!

May 15, 2026

महंगाई का तगड़ा झटका: पेट्रोल-डीजल ₹3 से ज्यादा हुआ महंगा, जानें अपने शहर का नया रेट!

May 15, 2026

तेजी से ट्रेंड कर रहा है “स्टैंडिंग डेस्क”, मिलेंगे कई फायदे

May 15, 2026

भारत का महाप्रोजेक्ट: ओमान से समुद्र के रास्ते आएगी गैस, ₹40000 करोड़ की योजना तैयार!

May 15, 2026

मेडिकल साइंस का हैरतअंगेज चमत्कार: मां के गर्भ से दो बार जन्मा अनोखा बच्चा!

May 15, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • हजारीबाग में कोहराम: मेडिकल कॉलेज में 2 दिन में 4 मौतें, लापरवाही के लगे गंभीर आरोप!
  • महंगाई का तगड़ा झटका: पेट्रोल-डीजल ₹3 से ज्यादा हुआ महंगा, जानें अपने शहर का नया रेट!
  • तेजी से ट्रेंड कर रहा है “स्टैंडिंग डेस्क”, मिलेंगे कई फायदे
  • भारत का महाप्रोजेक्ट: ओमान से समुद्र के रास्ते आएगी गैस, ₹40000 करोड़ की योजना तैयार!
  • मेडिकल साइंस का हैरतअंगेज चमत्कार: मां के गर्भ से दो बार जन्मा अनोखा बच्चा!

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.