फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

ड्रग्स तस्कर कृष्ण कुमार गिरफ्तार, 253 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद, सप्लायर चेन खंगाल रही पुलिस

रांची: राजधानी के पुंदाग थाना क्षेत्र में नशे के सौदागरों के खिलाफ रांची पुलिस ने नई सफलता हासिल की है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी में पुलिस ने न केवल भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद किया, बल्कि ड्रग्स के कारोबार

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

रांची: राजधानी के पुंदाग थाना क्षेत्र में नशे के सौदागरों के खिलाफ रांची पुलिस ने नई सफलता हासिल की है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी में पुलिस ने न केवल भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद किया, बल्कि ड्रग्स के कारोबार में शामिल एक मुख्य आरोपी को भी सलाखों के पीछे पहुँचा दिया है।

सूचना मिलते ही बिछाया गया जाल

25 फरवरी 2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) रांची को पुख्ता जानकारी मिली कि भागलपुर लवातू टोला का निवासी कृष्ण कुमार महतो अपने ही घर से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री का काला कारोबार कर रहा है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर हटिया पुलिस उपाधीक्षक (DSP) प्रमोद कुमार मिश्रा के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।

घर में छापेमारी और बरामदगी

जब पुलिस की टीम ने लवातू टोला स्थित कृष्ण कुमार महतो के घर पर अचानक दबिश दी, तो वहां हड़कंप मच गया। तलाशी के दौरान पुलिस ने 27.24 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की, जिसे छोटे-छोटे 253 पुड़िया में पैक कर बेचने के लिए तैयार रखा गया था। इसके अलावा, पुलिस ने मौके से नशीले पदार्थों को तौलने वाली एक डिजिटल वेटिंग मशीन, एक मोटोरोला स्मार्टफोन और 4600 रुपये नकद भी जब्त किए हैं।

कानूनी कार्रवाई और आगे की जांच

पुलिस अधिकारी बुलेट गोराई के आवेदन पर पुन्दाग ओ.पी. (जगरनाथपुर थाना) में कांड संख्या 38/2026 दर्ज किया गया है। आरोपी पर NDPS Act की धारा 21(b) और 22(b) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस अब इस बात की तहकीकात कर रही है कि कृष्ण कुमार महतो को यह खेप कहाँ से मिल रही थी। एसएसपी के निर्देश पर गठित टीम अब इस पूरे ‘सप्लाई चेन’ का पता लगा रही है ताकि शहर में नशे के जाल को पूरी तरह से काटा जा सके। इस सफल अभियान में पुन्दाग ओ.पी. प्रभारी संजीव कुमार, बुलेट गोराई, निर्मल कुमार महतो और सशस्त्र बल के जवानों की अहम भूमिका रही।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram