Pakur : पाकुड़ जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था की कमान अब नए हाथों में सौंप दी गई है। डॉ. प्रवीण कुमार संथालिया ने जिले के 29वें सिविल सर्जन के रूप में औपचारिक रूप से अपना पदभार संभाल लिया है। उन्होंने निवर्तमान सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र कुमार मिश्रा से जिम्मेदारी प्राप्त की।
पदभार संभालते ही नए सिविल सर्जन ने अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कर दी हैं। उन्होंने कहा कि पाकुड़ के प्रत्येक नागरिक तक बेहतर, सुलभ और समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
डॉ. संथालिया ने बताया कि जिले में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, संस्थागत प्रसव, पोषण और आपातकालीन सेवाओं को मजबूत करने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। इसके साथ ही, संचारी और गैर-संचारी रोगों की रोकथाम तथा ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य ढांचे को और बेहतर बनाने पर पूरा ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
Read More : अब QR कोड बताएगा पुलिस पहुंची या नहीं, जमशेदपुर में शुरू हुई डिजिटल बीट पुलिसिंग




