फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

खेल, एकता और अनुशासन का संगम बना डीपीएस बोकारो का वार्षिक खेल दिवस

Bokaro News: विद्यार्थी भविष्य के लिए यकीनन अपना लक्ष्य निर्धारित करें, परंतु वर्तमान पर अधिक फोकस करें। आज अगर आप अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास देंगे, तो निश्चय ही आपका आनेवाला कल बेहतर होगा। यह कहना है उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र (बोकारो जोन) के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) सुनील

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Bokaro News: विद्यार्थी भविष्य के लिए यकीनन अपना लक्ष्य निर्धारित करें, परंतु वर्तमान पर अधिक फोकस करें। आज अगर आप अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास देंगे, तो निश्चय ही आपका आनेवाला कल बेहतर होगा। यह कहना है उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र (बोकारो जोन) के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) सुनील भास्कर (भापुसे) का। शुक्रवार को नगर के सेक्टर-4 स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) बोकारो में आयोजित 36वें वार्षिक खेल दिवस ऊर्जा उत्सव को बतौर मुख्य अतिथि वह संबोधित कर रहे थे। प्रतिभागियों एवं कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए श्री भास्कर ने कहा कि मोबाइल और रील के इस दौर में विद्यार्थियों का खेलकूद, योग और अन्य बाह्य गतिविधियों में भाग लेना अत्यंत आवश्यक है। शिक्षा के साथ-साथ अच्छे शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए खेलकूद बेहद जरूरी है, जिसे नकारा नहीं जा सकता।
आईजी ने टीम-भावना, एक-दूसरे का सम्मान, आपसी सामंजस्य तथा आत्मावलोकन की प्रवृत्ति विकसित करने में भी खेलकूद की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उक्त कार्यक्रम में विद्यालय के सभी छह सदनों के छात्र-छात्राओं ने पूरे उमंग के साथ भाग लिया और विभिन्न स्पर्धाओं में जमकर अपनी प्रतिभा व अपने दमखम का परिचय दिया। एक मैदान में लगभग एक हजार प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं का समागम एवं कलात्मक शैली में क्रीड़ात्मक स्पर्धाओं में उनकी भागीदारी विशेष आकर्षण का केन्द्र रही। समारोह के सम्मानित अतिथियों में जीजीपीएस, सेक्टर-5 के प्राचार्य अभिषेक कुमार, एआरएस पब्लिक स्कूल के निदेशक रामलखन यादव, डॉ. राधाकृष्णन सहोदया स्कूल कॉम्प्लेक्स, बोकारो के महासचिव एवं एआरएस पब्लिक स्कूल के प्राचार्य विश्वजीत पात्रा तथा आदर्श विद्या मंदिर के प्राचार्य रंजीत कुमार उपस्थित रहे। बच्चों ने पौधा भेंटकर और स्वागत गान के साथ अतिथियों का स्वागत किया।

*

*खेल के संग खूब दिखे एकता के रंग*
इसके पूर्व, प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि ने विद्यालय का ध्वज फहराकर, मशाल प्रज्ज्वलित कर तथा गुब्बारे उड़ाकर किया। उनके द्वारा परेड-निरीक्षण के उपरांत विद्यालय के गंगा, चेनाब, झेलम, रावी, जमुना एवं सतलज सदनों के विद्यार्थियों ने आकर्षक मार्च-पास्ट प्रस्तुत किया। एकता के रंग खेल के संग विषयवस्तु पर आधारित इस समारोह में विद्यार्थियों ने खेल के माध्यम से विकसित होने वाली एकजुटता, सद्भाव और सामूहिक शक्ति के सार को सुंदरता से दर्शाया। सर्वप्रथम तिरंगे की पोशाक में प्राइमरी विंग के विद्यार्थियों ने अपने स्वागत नृत्य के जरिए राष्ट्रगीत वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर देशभक्ति की भावना का संचार किया। इसके बाद सीनियर विंग के बच्चों ने मास ड्रिल में कपड़े की रंग-बिरंगी पट्टिकाओं के साथ संगीतमय समन्वयन की मनोरम प्रस्तुति दी। वहीं, विद्यालय द्वारा अभिवंचित वर्ग के बच्चों के शिक्षार्थ संचालित दीपांश शिक्षा केन्द्र के छात्र-छात्राओं ने वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में प्रस्तुत नृत्य के माध्यम से राष्ट्र-निर्माण में बालवीरों की भूमिका को बखूबी दर्शाया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने विद्यालय की त्रैमासिक गृह-पत्रिका पत्रिका जेनिथ के स्पोर्ट्स एडिशन का विमोचन भी किया।

*विद्यार्थियों सहित शिक्षकों और अभिभावकों ने भी दिखाई ऊर्जा*
प्रतियोगिता के तहत बालक-बालिकाओं के अलग-अलग समूहों में 100 मीटर, 200 मीटर, 4 गुणा 100 मीटर, बैटन रिले रेस, लांग जंप, हाई जंप, डिस्कस थ्रो आदि स्पर्धाओं में प्रतिभागियों ने अपने दमखम दिखाए। दीपांश के बच्चों ने भी विभिन्न खेल स्पर्धाओं में भाग लिया। सभी विजेताओं को मेडल व प्रमाणपत्र के साथ पुरस्कृत किया गया। सभी स्पर्धाओं में समेकित प्रदर्शन, अनुशासन, मार्च पास्ट आदि मानकों के आकलन के आधार पर जमुना हाउस को ओवरऑल चैंपियन का खिताब मिला। चेनाब हाउस दूसरे तथा गंगा हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस क्रम में अभिभावकों ने डायरी बैलेंस रेस में जहां उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया, वहीं विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों ने भी दौड़, बैलेंस रेस, म्यूजिकल चेयर रेस व अन्य स्पर्धाओं में अपनी काबिलियत दिखाई। विजेताओं को उपहार देकर प्राचार्य ने पुरस्कृत किया। समारोह का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram