Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»लोकहित अधिकार पार्टी का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, संगठन विस्तार और जन–मुद्दों पर संघर्ष तेज
#Trending

लोकहित अधिकार पार्टी का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, संगठन विस्तार और जन–मुद्दों पर संघर्ष तेज

By Muzaffar HussainNovember 30, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi : भामाशाह नगर, कांके, आइटीबीपी क्षेत्र स्थित प्रदेश कार्यालय में लोकहित अधिकार पार्टी द्वारा जिला कार्यकर्ता सम्मेलन सह सम्मान समारोह बड़े उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष हरिनाथ साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सम्मेलन की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अशोक राम एवं प्रेम साहू ने संयुक्त रूप से की, जबकि संचालन जिला महासचिव सूरज यादव और प्रदेश महासचिव प्रमोद प्रसाद गुप्ता ने किया।

सम्मेलन में रांची के अलावा खूंटी, हजारीबाग और गुमला जिलों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। बैठक में संगठनात्मक मजबूती, सदस्यता अभियान और गांव–गांव तक पार्टी की पहुंच बढ़ाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

मुख्य अतिथि हरिनाथ साहू ने कहा कि लोकहित अधिकार पार्टी का मुख्य उद्देश्य झारखंड के जन–मुद्दों को गंभीरता से उठाना और सामाजिक न्याय की गारंटी सुनिश्चित करना है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से कहा कि वे सदस्यता अभियान को तेज़ करें, ताकि पार्टी की विचारधारा हर गांव, हर टोला तक पहुंचे।
उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण पार्टी की प्राथमिकता है, क्योंकि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के बिना सामाजिक परिवर्तन अधूरा है। श्री साहू ने बेरोजगारी, विस्थापन, कृषि संकट, भ्रष्टाचार और जनजातीय अधिकारों को झारखंड की सबसे बड़ी चुनौतियां बताते हुए कहा कि पार्टी इन मुद्दों पर एक मजबूत राजनीतिक विकल्प के रूप में उभरने के लिए संघर्षरत है।

जिला अध्यक्ष अशोक राम ने रांची जिला संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान के माध्यम से युवा, महिलाएं और विभिन्न समुदायों के लोग तेजी से पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्हें विश्वास है कि नवनियुक्त पदाधिकारी पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत करेंगे।

प्रेम साहू ने कहा कि रांची जिला संगठन सामाजिक न्याय, समान अधिकार और पारदर्शिता के मॉडल के रूप में कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि जन–समस्याओं के समाधान के लिए पार्टी लगातार संघर्ष करेगी।

कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों ने शपथ लेते हुए कहा कि वे पार्टी की नीति और विचारधारा को जन–जन तक पहुंचाने, संगठन विस्तार करने और महिलाओं को नेतृत्व में आगे लाने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। समारोह में सभी नव–मनोनीत पदाधिकारियों को अंगवस्त्र, पार्टी का पट्टा व पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया गया। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष द्वारा उन्हें मनोनयन पत्र व सामाजिक न्याय का शपथ ग्रहण कराया गया।

कार्यक्रम में वरीय उपाध्यक्ष रामविलास साव, प्रदेश महासचिव प्रमोद प्रसाद गुप्ता, खूंटी लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी काशीनाथ सांगा, मांडू विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी जागो साव, बोकारो जिला अध्यक्ष सनी ठाकुर, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुशीला देवी, उपाध्यक्ष मुनमुन बनर्जी, उर्मिला देवी, लवली कुमारी, प्रत्याशी मुकुल नायक, मंत्री संजय लोहरा, जिला उपाध्यक्ष जुल्फान अंसारी, मोहम्मद अजहर आलम, मुकेश महतो, जागेश्वर साहू, प्रवीण कुमार महतो, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष अजय राम, तथा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष मोहम्मद कलीम अंसारी सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

चाईबासा में चेंबर प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट, पुलिस अधिकारियों को दी शुभकामनाएं

June 13, 2026

साकची में दूसरे दिन भी चला अभियान, वाहन चालकों और दुकानदारों पर कड़ी कार्रवाई

June 13, 2026

सरायकेला में नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, 1 किलो गांजा के साथ आरोपी जेल भेजा गया

June 13, 2026

RECENT ADDA.

चाईबासा में चेंबर प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट, पुलिस अधिकारियों को दी शुभकामनाएं

June 13, 2026

साकची में दूसरे दिन भी चला अभियान, वाहन चालकों और दुकानदारों पर कड़ी कार्रवाई

June 13, 2026

सरायकेला में नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, 1 किलो गांजा के साथ आरोपी जेल भेजा गया

June 13, 2026

जमशेदपुर में बुजुर्ग ने उठाया खौफनाक कदम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

June 13, 2026

जमशेदपुर के डुमरिया में करैत का कहर, इलाज के बावजूद नहीं बचीं दो जिंदगियां

June 13, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.