फॉण्ट कनवर्टर NEW

जर्जर स्कूल भवन देख जिला परिषद सदस्य ने जताई चिंता

बासा नदी स्थित श्मशान घाट में निर्माण से बारिश और धूप में अंतिम संस्कार करने वाले लोगों को मिलेगी राहत डुमरी (गुमला)। डुमरी प्रखंड में गुरुवार को जिला परिषद सदस्य मरियानुस तिग्गा ने क्षेत्र के दो महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने बासा

अपनी भाषा में पढ़ें

बासा नदी स्थित श्मशान घाट में निर्माण से बारिश और धूप में अंतिम संस्कार करने वाले लोगों को मिलेगी राहत

डुमरी (गुमला)। डुमरी प्रखंड में गुरुवार को जिला परिषद सदस्य मरियानुस तिग्गा ने क्षेत्र के दो महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने बासा नदी स्थित श्मशान घाट में श्मशान शेड एवं शवदाह गृह निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। इसके साथ ही राजकीयकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय भेड़ीताल का भ्रमण कर विद्यालय की आधारभूत समस्याओं की जानकारी ली।

बासा नदी स्थित श्मशान घाट में लंबे समय से ग्रामीणों की ओर से श्मशान शेड और शवदाह गृह निर्माण की मांग की जा रही थी। वर्तमान में अंतिम संस्कार के दौरान लोगों को खुले में मौसम की मार झेलनी पड़ती है। बारिश के दिनों में परेशानी और बढ़ जाती है।

भूमि पूजन के बाद जिला परिषद सदस्य मरियानुस तिग्गा ने कहा कि श्मशान शेड और शवदाह गृह बनने से क्षेत्र के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। उन्होंने निर्माण कार्य को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कराने पर जोर दिया। साथ ही ग्रामीणों से भी निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर नजर रखने की अपील की।

इसके बाद जिला परिषद सदस्य ने राजकीयकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय भेड़ीताल का भ्रमण किया। उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों, छात्र-छात्राओं और विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष से शैक्षणिक व्यवस्था तथा विद्यालय की आधारभूत सुविधाओं की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान विद्यालय प्रबंधन ने उन्हें भवन की जर्जर स्थिति से अवगत कराया। समिति की ओर से बताया गया कि भवन काफी पुराना और जर्जर हो चुका है, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है। बरसात के दिनों में स्थिति और गंभीर हो जाती है। विद्यालय प्रबंधन समिति ने नए भवन के निर्माण की मांग को लेकर जिला परिषद सदस्य को आवेदन भी सौंपा।

मरियानुस तिग्गा ने विद्यालय की समस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित स्तर पर आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए सुरक्षित और बेहतर विद्यालय भवन बेहद जरूरी है तथा इसके लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram