फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट

रांची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट हाे गया है। सुरक्षा के सभी मानकों पर कार्य करते हुए आवश्यक तैयारी की जा रही है। रुट प्लान, ट्रैफिक प्लान, मार्ग में पड़ने वाले क्षेत्रों की बैरिकेडिंग एवं तमाम सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

रांची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट हाे गया है। सुरक्षा के सभी मानकों पर कार्य करते हुए आवश्यक तैयारी की जा रही है। रुट प्लान, ट्रैफिक प्लान, मार्ग में पड़ने वाले क्षेत्रों की बैरिकेडिंग एवं तमाम सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे है। वाहनों की चेकिंग भी शुरू कर दी गई है। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री स्वयं सभी चीजों को देख रहे हैं। इस क्रम में उन्हाेंने शुक्रवार 7 फरवरी 2025 को बीआईटी मेसरा के जीपी बिरला ऑडिटोरियम का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ज्ञात हो कि उक्त स्थल में 15 फरवरी 2025 को Platinum Jubilee Year Celebration (2024-2025) कार्यक्रम हाेगा, जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। उपायुक्त ने कार्यक्रम को लेकर सम्बंधित सभी अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल पर बैठक करते हुए सुरक्षा के सभी मानक पहलुओं एवं पूरी व्यवस्था पर चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था समेत सभी व्यवस्था समय पर पूरी किए जाएं।

इस दौरान वाइस चांसलर बीआईटी मेसरा डॉ इंद्रनिल मन्ना, डीआईजी सह वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा, उप विकास आयुक्त दिनेश कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक शहर राजकुमार मेहता, अपर समाहर्ता रामनारायण सिंह, अपर जिला दंडाधिकारी विधि-व्यवस्था राजेश्वर नाथ आलोक, जिला नजारत उप समाहर्ता डॉ सुदेश कुमार, अंचल अधिकारी कांके, रजिस्टार बीआईटी मेसरा डॉ सुदीप दास एवं भवन निर्माण, पेयजल विभाग, रांची नगर निगम, पथ निर्माण विभाग एवं सम्बंधित विभाग के पदाधिकारी मौजूद थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram