फॉण्ट कनवर्टर NEW

रांची में ठंड से बचाव के लिए जिला प्रशासन सक्रिय, व्यापक अलाव व्यवस्था

Ranchi : शीतलहर और रात के तापमान में लगातार गिरावट को देखते हुए रांची जिला प्रशासन ने आमजन को राहत देने के लिए जिलेभर में व्यापक अलाव व्यवस्था शुरू की है। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर प्रखंड से लेकर पंचायत स्तर तक जरूरतमंद लोगों

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : शीतलहर और रात के तापमान में लगातार गिरावट को देखते हुए रांची जिला प्रशासन ने आमजन को राहत देने के लिए जिलेभर में व्यापक अलाव व्यवस्था शुरू की है। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर प्रखंड से लेकर पंचायत स्तर तक जरूरतमंद लोगों के लिए बड़े पैमाने पर अलाव जलाए जा रहे हैं।

प्रशासन की इस पहल के तहत रांची शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, फुटपाथों और रात में खुले स्थानों पर रहने वाले बेघर और दिहाड़ी मजदूरों की बस्तियों में नियमित रूप से अलाव जल रहे हैं। इसके अलावा सभी प्रखंड मुख्यालयों, पंचायत भवन परिसरों, ग्रामीण हाट-बाजारों, धार्मिक स्थलों और मजदूर चौकियों को भी अलाव व्यवस्था से कवर किया गया है।

उपायुक्त श्री भजन्त्री ने सभी अंचल अधिकारियों और प्रखंड विकास पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि अलाव के लिए लकड़ी और कोयले की कमी किसी भी परिस्थिति में नहीं होनी चाहिए। मौसम में और गिरावट आने पर तुरंत अतिरिक्त अलाव की व्यवस्था करने को भी कहा गया है।

उपायुक्त ने कहा कि ठंड के दौरान किसी भी नागरिक विशेषकर बेघर, मजदूर, रिक्शा-ठेला चालक और रात में ड्यूटी करने वालों को परेशानी न हो, यह जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram