फॉण्ट कनवर्टर NEW

गुमला में दिव्यांगजनों को प्रमाण पत्र वितरण जारी, 419 लाभार्थियों को मिला लाभ

गुमला। जिला प्रशासन, गुमला द्वारा दिव्यांगजनों के अधिकारों और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में प्रमाण पत्र वितरण का कार्य निरंतर जारी है। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर किए जा रहे इस पहल के तहत आज जिला वीबीडी सलाहकार शर्मिला शर्मा ने विभिन्न

अपनी भाषा में पढ़ें

गुमला। जिला प्रशासन, गुमला द्वारा दिव्यांगजनों के अधिकारों और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में प्रमाण पत्र वितरण का कार्य निरंतर जारी है। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर किए जा रहे इस पहल के तहत आज जिला वीबीडी सलाहकार शर्मिला शर्मा ने विभिन्न प्रखंडों से आए दिव्यांगजनों को प्रमाण पत्र प्रदान किए।

वीबीडी सलाहकार शर्मिला शर्मा ने बताया कि अब तक जिले में कुल 419 दिव्यांगजनों को प्रमाण पत्र उपलब्ध कराए जा चुके हैं। प्रशासन द्वारा विशेष रूप से फाइलेरिया के कारण दिव्यांग हुए व्यक्तियों को प्राथमिकता के आधार पर प्रमाण पत्र दिए जा रहे हैं।

शर्मा ने ज़ोर देकर कहा कि प्रमाण पत्र निर्गत करने की यह प्रक्रिया लगातार जारी है, ताकि फाइलेरिया से प्रभावित सभी दिव्यांगजन सरकार की विभिन्न योजनाओं और लाभों को त्वरित रूप से प्राप्त कर सकें। प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद लाभुकों ने सरकार और जिला प्रशासन के प्रयासों के प्रति आभार व्यक्त किया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram