फॉण्ट कनवर्टर NEW

ठंड से राहत की कोशिश, फुसरो में जरूरतमंदों को कंबल वितरण

Bokaro news: फुसरो नप के वार्ड संख्या 10 मे समाजसेवी ललन मल्लाह और निवर्तमान पार्षद अजय जयसवाल के द्वारा शारदा कॉलोनी ढोरी, फुसरो मे 100 जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया. समाजसेवी ललन मल्लाह ने कहा कि नप के द्वारा कंबल उपलब्ध करायी

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro news: फुसरो नप के वार्ड संख्या 10 मे समाजसेवी ललन मल्लाह और निवर्तमान पार्षद अजय जयसवाल के द्वारा शारदा कॉलोनी ढोरी, फुसरो मे 100 जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया. समाजसेवी ललन मल्लाह ने कहा कि नप के द्वारा कंबल उपलब्ध करायी गयी है. जिसे विकलांग, वृद्ध, असहाय व अन्य दर्जनों जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया. कहा कि असहायो और जरूरतमंदों के बीच पारदर्शी तरीके से कंबल का वितरण किया जा रहा है. कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना सबसे बड़ा सामाजिक कार्य होता है. प्राथमिकता के आधार पर वार्ड में कंबल का वितरण किया जा रहा है. कहा कि जरूरतमंदों की मदद करने के लिए तत्पर रहने की जरूरत है. कहा कि जरूरतमंद किसी भी सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे इसके लिए हम संकल्पित है. कहा ठंड व शीतलहरी से कोई प्रभावित न हो इसपर विशेष रूप से ध्यान रखने की आवश्यकता है. इस दौरान कंबल प्राप्त कर बुजुर्ग महिलाओं, विंकालगो, पुरुषों और जरुरतमंदों के चेहरों पर खुशी झलक उठी. उन्होंने नप के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस पहल की सराहना की. मौके पर राजस्व निरिक्षक रमेश कुमार महतो, सिंकदर कुमार साव, तूफान दिगार आदि दर्जनों लोग मौजूद थे.

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram