Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»टाटानगर स्टेशन पर BSF जवान और RPF में विवाद
Jharkhand

टाटानगर स्टेशन पर BSF जवान और RPF में विवाद

Faizal HaqueBy Faizal HaqueMarch 12, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jamshedpur news: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर बीएसएफ के एक जवान और आरपीएफ कर्मियों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट और दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए टाटानगर रेल थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

जानकारी के अनुसार यह घटना बुधवार सुबह की है। बीएसएफ जवान आलोक रंजन अपने परिवार के साथ कटिहार एक्सप्रेस से बेगूसराय से टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। उनके साथ उनकी पत्नी अर्पणा और एक साल का बच्चा भी था। बताया गया कि स्टेशन पर उतरने के बाद वे सामान लेकर पैदल ही रेलवे ट्रैक पार कर प्लेटफॉर्म बदलने का प्रयास कर रहे थे।

इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ की महिला आरक्षी आनंदिता बारिक ने उन्हें ट्रैक पार करने से रोका। इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते धक्का-मुक्की में बदल गई। इसके बाद महिला आरक्षी ने फोन कर अपने कार्यालय को सूचना दी।

बीएसएफ जवान का आरोप है कि सूचना मिलने पर चार आरपीएफ जवान मौके पर पहुंचे और सादे लिबास में होने के कारण उन्हें पहचान नहीं पाए। आरोप है कि आरपीएफ कर्मियों ने उनकी पिटाई कर दी और उन्हें उनकी पत्नी तथा बच्चे के साथ रेल थाना ले जाया गया, जहां उन्हें कई घंटों तक हाजत में रखा गया। उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बीएसएफ जवान की पत्नी अर्पणा ने भी आरपीएफ कर्मियों पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि महिला आरक्षी ने उनके बैग को पैर से धक्का दिया और जब उन्होंने अपने पति को रोके जाने पर आपत्ति जताई तो उन्हें गालियां दी गईं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मौके पर पहुंचे अन्य आरपीएफ जवानों ने उनके पति के साथ मारपीट की और उन्हें धक्का देकर गिरा दिया, जिससे उनके बच्चे के सिर में चोट लग गई।

वहीं इस पूरे मामले में आरपीएफ की महिला आरक्षी आनंदिता बारिक ने मारपीट के आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि बीएसएफ जवान प्लेटफॉर्म नंबर दो से ट्रैक पार कर प्लेटफॉर्म नंबर एक की ओर जा रहे थे, जो रेलवे नियमों के खिलाफ है। जब उन्होंने उन्हें रोका तो संबंधित व्यक्ति ने उनके साथ बदसलूकी की।

घटना के बाद दोनों पक्षों ने टाटानगर रेल थाना में एक-दूसरे के खिलाफ लिखित शिकायत दी है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

रांची–सासाराम इंटरसिटी सहित कई ट्रेनें 27 जून तक रद्द, रूट डायवर्जन ने बढ़ाई रेल यात्रियों की मुश्किलें

June 22, 2026

अलकतरा घोटाला: ठेकेदार झमन प्रसाद को 3 साल की जेल, अदालत ने लगाया भारी जुर्माना

June 22, 2026

दो नाबालिग मौसेरी बहनों से सामूहिक दुष्कर्म मामले में सुशील उरांव दोषी करार

June 22, 2026

RECENT ADDA.

रांची–सासाराम इंटरसिटी सहित कई ट्रेनें 27 जून तक रद्द, रूट डायवर्जन ने बढ़ाई रेल यात्रियों की मुश्किलें

June 22, 2026

अलकतरा घोटाला: ठेकेदार झमन प्रसाद को 3 साल की जेल, अदालत ने लगाया भारी जुर्माना

June 22, 2026

दो नाबालिग मौसेरी बहनों से सामूहिक दुष्कर्म मामले में सुशील उरांव दोषी करार

June 22, 2026

टाटा स्टील वायर रॉड मिल में वेज रिवीजन को लेकर सुगबुगाहट तेज

June 22, 2026

निहंगों के उत्पात से उत्तराखंड में भारी तनाव, बुलाई गई ITBP की टीम

June 22, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.