फॉण्ट कनवर्टर NEW

देवघर से गुवाहाटी की सीधी उड़ान शुरू, बाबा बैद्यनाथ और मां कामाख्या के भक्तों को बड़ी राहत

झारखंड के देवघर एयरपोर्ट से पूर्वोत्तर भारत के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू हो गई है। अब देवघर से गुवाहाटी के बीच सीधी विमान सेवा उपलब्ध होगी।

अपनी भाषा में पढ़ें

देवघर  : झारखंड के देवघर एयरपोर्ट से पूर्वोत्तर भारत के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू हो गई है। अब देवघर से गुवाहाटी के बीच सीधी विमान सेवा उपलब्ध होगी। इससे धार्मिक पर्यटन, व्यापार और यात्रियों की सुविधा को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

नई विमान सेवा की शुरुआत श्रावणी मेला के दौरान हुई है, जिससे बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिलेगी। देवघर और गुवाहाटी के बीच यह उड़ान सप्ताह में दो दिन मंगलवार और शुक्रवार को संचालित की जाएगी।

पहली उड़ान गुवाहाटी से करीब 50 यात्रियों को लेकर सुबह 11:20 बजे देवघर एयरपोर्ट पहुंची। विमान के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर वाटर कैनन सलामी दी गई। इसके बाद देवघर से गुवाहाटी जाने वाली पहली उड़ान के यात्रियों का स्वागत किया गया।

पहली उड़ान में 43 यात्री गुवाहाटी के लिए रवाना हुए। एयरपोर्ट प्राधिकरण और विमान सेवा कंपनी के अधिकारियों ने यात्रियों को गुलाब के फूल और नाश्ते के पैकेट देकर सम्मानित किया। यात्रियों ने केक काटकर और दीप जलाकर इस नई सेवा का स्वागत किया।

देवघर से गुवाहाटी की करीब 1000 किलोमीटर की दूरी अब लगभग दो घंटे में पूरी होगी। फिलहाल 78 सीटों वाले विमान से इस मार्ग पर सेवा दी जा रही है।

सीधी उड़ान शुरू होने से देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम और गुवाहाटी के मां कामाख्या मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी। पूर्वोत्तर राज्यों से झारखंड आने वाले यात्रियों के लिए भी सफर आसान होगा।

गुवाहाटी सेवा शुरू होने के बाद देवघर एयरपोर्ट का हवाई नेटवर्क और मजबूत हो गया है। इससे पहले देवघर से दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसे शहरों के लिए हवाई संपर्क उपलब्ध था। नई सेवा से संताल परगना समेत आसपास के जिलों के यात्रियों को भी लाभ मिलेगा।

Read More : सीएम विजय सरकार का पहला बजट पेश, महिलाओं को सोना-साड़ी और छात्रों को मुफ्त लैपटॉप का ऐलान

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram