फॉण्ट कनवर्टर NEW

जर्जर सड़क ने बढ़ाई मुसीबत, जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की उदासीनता से जनता त्रस्त*

*जर्जर सड़क ने बढ़ाई मुसीबत, जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की उदासीनता से जनता त्रस्त : रातु/काँके -क्षेत्र की जीवनरेखा कही जाने वाली हुरहुरी तेलस्मानी से लेकर सांगा सियार टोली तक की मुख्य सड़क की स्थिति अत्यंत दयनीय और जर्जर हो चुकी है। ट्रांसपोर्ट नगर और रिंग

अपनी भाषा में पढ़ें

*जर्जर सड़क ने बढ़ाई मुसीबत, जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की उदासीनता से जनता त्रस्त :

रातु/काँके -क्षेत्र की जीवनरेखा कही जाने वाली हुरहुरी तेलस्मानी से लेकर सांगा सियार टोली तक की मुख्य सड़क की स्थिति अत्यंत दयनीय और जर्जर हो चुकी है।

ट्रांसपोर्ट नगर और रिंग रोड को जोड़ने वाले इस अहम मार्ग पर रोजाना हजारों वाहनों का भारी दबाव रहता है, लेकिन सड़क के गड्ढों और बदहाली के कारण आम नागरिकों का सफर किसी संघर्ष से कम नहीं रह गया है।

इस मार्ग से भारी भरकम हाईवे गाड़ियां, टर्बो, ट्रैक्टर और स्कूल बसों का नियमित आना-जाना होता है। सड़क पर बने बड़े-बड़े जानलेवा गड्ढों के कारण दोपहिया और चारपहिया चालकों के लिए वाहन चलाना बेहद मुश्किल हो गया है।

सबसे गंभीर चिंता का विषय स्कूली छात्र-छात्राओं का आवागमन है, जो साइकिल से स्कूल जाने को मजबूर हैं। खराब रास्तों के कारण बच्चों के साइकिल से गिरने, उनकी यूनिफॉर्म गंदे होने और रोजाना बड़े सड़क हादसों का खतरा लगातार बना रहता है।

स्थानीय नागरिकों ने कई बार संबंधित विभाग और अधिकारियों से गुहार लगाई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। सड़क विभाग की इस गहरी नींद और उदासीनता ने जनता का जीना मुहाल कर दिया है।

इस गंभीर समस्या को लेकर क्षेत्र की जनता में स्थानीय विधायक और सांसद के खिलाफ भारी आक्रोश व्याप्त है। जनता का सवाल है कि वोट लेने के समय बड़े-बड़े वादे करने वाले जनप्रतिनिधि आज इस बदहाल सड़क पर मूकदर्शक क्यों बने हुए हैं? क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है?
क्षेत्रवासियों ने दी है कि यदि जल्द से जल्द सड़क का पुनर्निर्माण नहीं कराया गया, तो जनता सड़क पर उतरकर जोरदार आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram