फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

बीमा सेवा में सुधार के लिए पुलिस मुख्यालय में बैठक, डीआईजी ने दिए समाधान के निर्देश

Ranchi News : राज्य कर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और उससे जुड़ी समस्याओं की समीक्षा के लिए 1 जुलाई 2025 को पुलिस मुख्यालय सभागार, रांची में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस उप-महानिरीक्षक (कार्मिक) सुरेन्द्र कुमार झा ने की।

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Ranchi News : राज्य कर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और उससे जुड़ी समस्याओं की समीक्षा के लिए 1 जुलाई 2025 को पुलिस मुख्यालय सभागार, रांची में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस उप-महानिरीक्षक (कार्मिक) सुरेन्द्र कुमार झा ने की।

इस बैठक में टाटा AIG बीमा कंपनी के वरिष्ठ प्रबंधक अमित सिंह एवं अन्य प्रतिनिधियों के साथ-साथ झारखंड पुलिस मेन्स एसोसिएशन के अध्यक्ष कर्ण कुमार सिंह, महामंत्री रमेश उरांव और युवा नेता रहमान खान भी उपस्थित रहे।

पुलिसकर्मियों ने उठाई जमीनी समस्याएं
बैठक में पुलिसकर्मियों ने बीमा योजना के तहत अस्पतालों में मिल रही असमुचित सुविधाओं और दुर्व्यवस्था को लेकर अपनी चिंताएं रखीं। कर्ण कुमार सिंह ने सुझाव दिया कि कैशलेस इलाज की सुविधा हर अस्पताल में तुरंत शुरू होनी चाहिए और बीमा कार्ड दिखाने पर इलाज में देरी या राशि जमा करने की बाध्यता नहीं होनी चाहिए। साथ ही, अस्पतालों में हेल्प डेस्क की स्थापना और मल्टी मॉडल अस्पतालों की संख्या बढ़ाने की आवश्यकता पर भी बल दिया गया।

रहमान खान ने कहा कि राज्य के कई अस्पतालों में बीमा सुविधा के नाम पर पुलिसकर्मियों को परेशान किया जा रहा है, जिससे उनकी कटने वाली राशि का सही लाभ नहीं मिल पा रहा।

सेवाओं में गुणवत्ता सुधार पर सहमति
बैठक में निर्णय लिया गया कि बीमा कंपनी द्वारा दी जा रही सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार किया जाएगा। जो अस्पताल अनुबंध के अनुरूप सेवा नहीं दे रहे हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

डीआईजी ने दिया आश्वासन
अंत में, डीआईजी सुरेन्द्र कुमार झा ने सभी को आश्वस्त किया कि पुलिसकर्मियों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा और इस दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram